Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: मठाड़ू पर हमले का आरोपित अकाली नेता चीमा फरार, पुलिस दे रही दबिश; आलाकमान मामले से अभी भी अंजान

    Updated: Sun, 05 May 2024 09:53 PM (IST)

    शिअद बीसी के जिला प्रधान मलकीत सिंह मठाड़ु पर हुए जानलेवा हमले मामले में अकाली नेता जगदीप सिंह चीमा फरार चल रहा है। चीमा सहित अन्य आरोपियों की तलाश मे ...और पढ़ें

    मठाड़ू पर हमले का आरोपित अकाली नेता चीमा फरार (सांकेतिक)।
    मठाड़ू पर हमले का आरोपित अकाली नेता चीमा फरार (सांकेतिक)।

    नवनीत छिब्बर, फतेहगढ़ साहिब। शिअद बीसी मोर्चे के जिला प्रधान मलकीत सिंह मठाड़ू पर हुए जानलेवा हमले के मामले में नामजद अकाली नेता जगदीप सिंह चीमा फरार हो गए हैं। बस्सी पठाना पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। चुनावी दिनों में हुई इस वारदात के बाद सभी अकाली नेताओं ने चुप्पी साध ली है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और कोर कमेटी के मेंबर दलजीत सिंह चीमा के मुताबिक, पार्टी अलाकमान अभी तक इस मामले से अंजान है। पार्टी की जिला इकाई ने आला कमान तक इस मामले की जानकारी ही नहीं पहुंचाई।

    उधर, बस्सी पठाना पुलिस ने जगजीत सिंह चीमा को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पर दो बार दबिश दी, लेकिन वे पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस का दावा है कि चीमा सहित सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अकाली नेता जगदीप सिंह चीमा के खिलाफ कई साक्ष्य मिले हैं। सरकारी गवाह बने दोनों किशोरों के बयान भी चीमा को ही मुख्य साजिशकर्ता साबित कर रहे हैं। डीएसपी बस्सी पठाना मोहित सिंगला के मुताबिक आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बना कर दबिश दी जा रही हैं।

    ये भी पढ़ें: Haryana Politics: कुलदीप बिश्नोई की राजनीतिक चाल पर निगाह रख रही भाजपा, रणजीत चौटाला से अनबन का मिल सकता फायदा

    अकाली सरकार में मंत्री रहे हैं चीमा के पिता, खुद भी लड़ चुके चुनाव

    मठाड़ू पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी जगदीप सिंह चीमा शिरोमणि अकाली दल के महासचिव हैं। पार्टी के जिला प्रधान रह चुके चीमा को पार्टी की तरफ से विधान सभा हलका फतेहगढ़ साहिब के इंचार्ज की जिम्मेदारी भी दी गई है। चीमा के पिता रणधीर सिंह चीमा अकाली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चुके हैं। मौजूदा समय में रणधीर सिंह चीमा एसजीपीसी मेंबर हैं। रणधीर सिंह चीमा की गिनती स्व. प्रकाश सिंह बादल के करीबी सीनियर अकाली नेताओं में होती है। जगजीत सिंह चीमा भी सुखबीर बादल के भरोसेमंद साथियों में हैं।

    मठाड़ू का हाल जानने भी पहुंचे थे चीमा

    28 अप्रैल को मठाड़ू पर हुए हमले के बाद जगदीप सिंह चीमा उनका हाल जानने सिविल अस्पताल भी पहुंचे थे। वे हमले के तुरंत बाद चीमा फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल पहुंचे थे। जहां मठाड़ू को उपचार के लिए लाया गया था। इस दौरान उन्होंने मठाड़ू के हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग प्रशासन से की थी। अब इस मामले में उनका ही नाम सामने आने के बाद चीमा खुद ही फरार चल रहे हैं।

    खबरें और भी

    यहां यह भी बता दें कि मलकीत सिंह मठाड़ू को राजनीति में जगदीप सिंह चीमा ही लाए थे। सियासी हलकों में चर्चा है कि इन दिनों जगजीत सिंह चीमा और मलकीत सिंह मठाड़ू के बीच दूरियां बढ़ गईं थी। मठाड़ू की नजदीकीयां बस्सी पठाना के विधान सभा हलका इंचार्ज दरबारा सिंह गुरु बढ़ने लगी थीं।

    हाई कमान को रिपोर्ट भेजेंगे विस हलका इंचार्ज

    लोकसभा हलका फतेहगढ़ साहिब आब्जर्वर संता सिंह उमैदपुरी ने बताया कि मलकीत सिंह मठाड़ू पर हमले की जितनी निंदा की जाए कम है। अभी चुनाव प्रचार में व्यस्तता के कारण दोनों पक्षों से ही मुलाकात नहीं हो सकी है। विस हलका इंचार्ज इसकी रिपोर्ट पार्टी हाई कमान को भेजेंगे। उसके बाद ही पार्टी प्लेटफार्म से कोई फैसला लिया जाएगा।

    शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि फतेहगढ़ साहिब में जो प्रकरण हुआ है, उसकी जानकारी नहीं है। इस समय चुनाव प्रचार में व्यस्त हूं। पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी। उसके बाद ही कोई टिप्पणी की जा सकती है।

    यूथ अकाली दल के कौमी प्रधान सर्वजीत सिंह झिंझर ने कहा कि मलकीत सिंह मठाड़ू पर हमले के मामले में जगदीप सिंह चीमा का नाम आने की जानकारी अखबारों के जरिये ही मिली है। अभी प्रचार के लिए पंजाब के दौरे पर हूं। जिला इकाई से इस मामले की जानकारी मांगी गई है। जल्द ही दोनों पक्षों से मिल कर मामले की जानकारी ली जायेगी। उसके बाद ही पार्टी अपना रुख तय करेगी।

    ये भी पढ़ें: Poonch Terror Attack: 'यह स्‍टंटबाजी, चुनाव आते...', पुंछ हमले पर कांग्रेस नेता चरणजीत चन्नी ने उठाए सवाल