पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में ट्रेडिंग के नाम पर 21 लाख की साइबर ठगी, तीन अज्ञात पर केस दर्ज
फतेहगढ़ साहिब में कृपाल सिंह नामक व्यक्ति को ट्रेडिंग में पैसे दोगुना करने का लालच देकर अज्ञात ठगों ने 21 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। ...और पढ़ें

ट्रेडिंग में पैसे दो गुणा करने का लालच दे 21 लाख की लगाई ठगी।
HighLights
कृपाल सिंह से ट्रेडिंग के नाम पर 21 लाख की ठगी
इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए ठगों ने फंसाया
फतेहगढ़ साहिब साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज किया
दीपक सूद, फतेहगढ़ साहिब। ट्रेडिंग में पैसे लगा उसे दो गुणा करने का लालच दे अज्ञात ठगों ने गांव संघोल निवासी कृपाल सिंह को 21 लाख रुपए से अधिक की ठगी लगा दी। जिस पर साइबर क्राइम थाना फतेहगढ़ साहिब ने तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
जानकारी देते हुए थाना इंचार्ज कुलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में कृपाल सिंह 63 वर्ष ने बताया कि वह वर्ष 2005 में कवैत गया था तथा फरवरी 2024 में देश लौट आया था तथा प्राइवेट कार्य करने लगा था।
बताया कि उसका बैंक एकाउंट एचडीएफसी मोरिंडा ब्रांच में है तथा उसकी पत्नी सुखविंद्र कौर का अकाउंट एसबीआई की संघोल ब्रांच में है जहां से वह पैसों का लेन देन करता था। बताया कि 11 अगस्त 2024 को फोन पर इंस्टाग्राम देख रहा था तथा एक विज्ञापन आया कि घर बैठे पैसे कमाएं।
जिसे उसने एड क्लिक कर दी अपना फोन नंबर 81468-04545 भर दिया। जिस के बाद उसे मोबाइल नंबर 72049-12710 से एक महिला की कॉल आई तथा कहा कि वह अपने पैसे ट्रेडिंग में लगा सकते है कुछ समय ही वह दो गुणा हो जाएंगे। जिसके बाद उसे मिजुरी गोल्ड नाम के ग्रुप में एड कर दिया तथा बाद में मोबाइल फोन नंबर 81868-83625 तथा 73490-12188 से कॉल आने लगी, जिन्होंने 19 विभिन्न एकाउंट नंबर व उनके आईएससी कोड भेज दिए।
खबरें और भी
जिस में उन्होंने अपने खाते से व अपनी पत्नी के खाते से अगस्त 2024 से दिसंबर 2024 तक उनके कहने अनुसार 21,08,275 रुपए ट्रांस्फर कर दिए। जिसके बाद ठगों के उक्त मोबाइल नंबरों से फोन कर कहा गया कि उसके पैसे जलद ही उसके एकाउंट में आ जाएंगे। पर मार्च 2025 तक कोई पैसा नहीं आया तथा उक्त तीनों के मोबाइल पर फोन करने पर उनके नंबर ही बंद हो गए थे।
जिस पर उसे समझ आ गया कि वह ठगी का शिकार हो चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस ने केस की जांच तथा कृपाल सिंह के बयान पर तीन अज्ञात ठगों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि साइबर ठगी विभिन्न लालच दे लोगों को ठगी का शिकार बनाते है। ऐसे में किसी भी लुभाभने विज्ञापन को देख लालच में न आए तथा पहले उसकी पूरी जांच कर ले। इसके अलावा किसी भी अंजान द्वारा भेजा कोई भी लिंक ओपन न करे ताकि ठगी का शिकार होने से बच सके।