फतेहगढ़ साहिब में बाइक टक्कर से घायल बुजुर्ग कुलबीर सिंह की मौत, आरोपी चालक पर मामला दर्ज
फतेहगढ़ साहिब में 17 जुलाई को हुए सड़क हादसे में घायल 65 वर्षीय कुलबीर सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपित ब ...और पढ़ें
-1785073908749_m.webp)
हादसे में बुजुर्ग कुलबीर सिंह की मौत। फाइल फोटो
HighLights
17 जुलाई को सरहिंद-लांडरा मार्ग पर हुआ था हादसा।
65 वर्षीय कुलबीर सिंह की इलाज के दौरान हुई मौत।
आरोपित बाइक चालक उपिंदर सिंह पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद-लांडरा मार्ग पर स्थित चुन्नी कलां के मुख्य बाजार के पास 17 जुलाई को हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय बुजुर्ग कुलबीर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक गांव चुन्नी कलां का निवासी था।
उनके बेटे अनमोलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि पिता दोपहर में बाइक पर घरेलू सामान खरीदने गए थे। जब हंगरी प्वाइंट के पास पहुंचे, तभी बड़ाली की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कुलबीर सिंह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल चंडीगढ़ में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ और फिर मैक्स अस्पताल मोहाली रेफर किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। अनमोलजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित बाइक चालक उपिंदर सिंह निवासी पटियाला के खिलाफ थाना बड़ाली आला सिंह में मामला दर्ज कर लिया है।