Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहगढ़ साहिब में भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर के बाद स्कूटी में लगी आग; दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 09:29 AM (IST)

    सरहिंद के पीर जैन के पास बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से स्कूटी में आग लग गई, जिससे उस पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ...और पढ़ें

    फतेहगढ़ साहिब में भीषण हादसा (फोटो: जागरण)

    फतेहगढ़ साहिब में भीषण हादसा (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. सरहिंद के पीर जैन के पास भीषण सड़क हादसा।

    2. ट्रक की टक्कर के बाद स्कूटी में लगी आग।

    3. हादसे में मनदीप सिंह और पूजा की मौत।

    दीपक सूद, फतेहगढ़ साहिब। जिले में चंडीगढ़-सरहिंद मार्ग पर बुधवार देर रात करीब 11 बजे गांव पीर जैन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। चंडीगढ़ की दिशा से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सीधे ट्रक के नीचे जा घुसी, जिससे अचानक भीषण आग भड़क उठी।

    देखते ही देखते आग ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और वे पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस दुर्घटना में स्कूटी पर सवार दोनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान गांव कोटला बजवाड़ा के रहने वाले 42 वर्षीय मनदीप सिंह और गांव मानूपुर की निवासी 25 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है।

    मनदीप सिंह पेशे से लकड़ी का कारीगर था। हादसा इतना खौफनाक था कि टक्कर के प्रचंड प्रभाव से युवती की गर्दन धड़ से अलग हो गई, जबकि व्यक्ति का शरीर भी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस की सड़क सुरक्षा फोर्स और थाना बडाली आला सिंह की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

    पुलिस और गांव निवासियों ने आग पर काबू पाने के साथ स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारू कराया।मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सहायक थानेदार राम सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भेज दिया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    खबरें और भी