विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में हाई कोर्ट में नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे, आरोपी पर केस दर्ज

Published: Tue, 27 Oct 2026 03:08 PM (IST)

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये की ठगी की ...और पढ़ें

हाई कोर्ट में नौकरी का झांसा देकर पांच लाख ठगे, केस।

हाई कोर्ट में नौकरी का झांसा देकर पांच लाख ठगे, केस।

संवाद सूत्र, बस्सी पठाना। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी करने के मामले में थाना बडाली आला सिंह की पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में हरविंदर सिंह, निवासी गांव गड़ौलियां ने आरोप लगाया कि दलवीर सिंह, निवासी गांव घुमंडगढ़ ने उनके बेटे कमलजीत सिंह को हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में उनसे पांच लाख रुपये ले लिए।

आरोपित ने न तो उनके बेटे को हाई कोर्ट में नौकरी दिलवाई और न ही ली रकम वापस की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपों की पड़ताल के उपरांत थाना बडाली आला सिंह की पुलिस ने दलवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।