Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'अग्निवीर योजना को रद करेंगे...', रोड शो के बाद अचानक बलिदानी के घर पहुंचे राहुल, बंद कमरे में परिजनों से की बातचीत

    Updated: Wed, 29 May 2024 07:20 PM (GMT+05:30)

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi in Punjab) आज पंजाब में अपने रोड शो के बाद अचानक फतेहगढ़ साहिब के विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे और बलिदानी अग्रि ...और पढ़ें

    रोड शो के बाद अचानक बलिदानी के घर पहुंचे राहुल, बंद कमरे में परिजनों से की बातचीत
    रोड शो के बाद अचानक बलिदानी के घर पहुंचे राहुल, बंद कमरे में परिजनों से की बातचीत

    HighLights

    1. कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पंजाब दौरा
    2. बलिदानी अग्रिवीर अजय कुमार से की मुलाकात
    3. अग्निवीर योजना को रद करने का किया वादा

    जागरण संवाददाता, खन्ना। कांग्रेस के पूर्व प्रधान राहुल गांधी अचानक आज श्री फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट की पायल विधानसभा के गांव रामगढ़ सरदारा में पहुंच गए। राहुल बलिदानी अग्रिवीर अजय कुमार के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे।

    राहुल गांधी ने बलिदानी के परिवार से मुलाकात की और पिता का हाथ पकड़ कर उन्हें हौंसला दिया। गौरतलब है कि बलिदानी अजय कुमार अपने पीछे माता-पिता और 6 बहनें छोड़ गए थे। अजय के पिता चरणजीत से मुलाकात के दौरान राहुल ने कहा कि उनकी सरकार आई तो सबसे पहले अग्निवीर योजना रद करेंगे। यह योजना देश के युवाओं के हित में नहीं है।

    अपने इस संक्षिप्त दौरे के दौरान राहुल गांधी के साथ ज्यादा कांग्रेसी नेता भी नहीं थे। इस संबंध में ज्यादा जानकारी भी किसी को नहीं दी गई थी। केवल परिवार को इसके बारे में बताया गया था। केवल श्री फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार डा अमर सिंह और कांग्रेस जिला प्रधान व पूर्व विधायक लखवीर सिंह लक्खा ही उनके साथ थे।

    राहुल गांधी ने बंद कमरे में करीब 20 मिनट बलिदानी के परिवार से बातचीत की। सबसे पहले राहुल ने अजय के सेना में भर्ती होने को लेकर जानकारी हासिल की।

    ये भी पढ़ें: 'अरबपतियों का कर्जा माफ, किसानों को दिए काले कानून', पटियाला में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

    राहुल जाने के बाद डॉ अमर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी लगातार बलिदानी परिवारों से मिल रहे हैं। ऐसे ही राहुल ने लुधियाना आना था तो यहां बलिदानी परिवार से मिलने की इच्छा जताई। पूर्व विधायक लखवीर सिंह लक्खा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया है कि अग्निवीर योजना को रद्द करेंगे।

    जनवरी में बलिदान हो हुए अजय

    गौरतलब है कि जनवरी 2024 में गांव रामगढ़ सरदारां का अग्निवीर अजय जम्मू कश्मीर में बलिदानी हुआ था। गरीब परिवार से मेहनत करने के बाद भर्ती हुआ था और देश की रक्षा करते हुए जान गंवाई। बारूदी सुरंग में धमाके के चलते अजय वीरगति को प्राप्त हुए थे।

    खबरें और भी

    बेअंत परिवार को किया नजरंदाज

    राहुल गांधी के दौरे के दौरान पायल विधानसभा से ही जुड़े पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के परिवार को पूरी तरह से नजरंदाज किया गया है। बताते हैं कि रवनीत सिंह बिट्टू के भाजपा में शामिल होने के बाद से राहुल परिवार से नाराज हैं। इसी कारण बुधवार के दौरान के दौरान बेअंत परिवार के पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली को भी नहीं बुलावा भेजा गया। राहुल के इस कदम की इलाके के राजनीतिक हलकों में खूब चर्चा है।

    ये भी पढ़ें: 'अगर प्रायश्चित के लिए जा रहे तो...', कन्याकुमारी में पीएम मोदी के 'ध्यान' पर कपिल सिब्बल का तंज