विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: पंजाब में टिकट बंटवारे पर शमशेर सिंह दूलो ने उठाए सवाल, कांग्रेस हाईकमान को लिखा लेटर

Published: Mon, 06 May 2024 06:31 PM (IST)

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह दूलो ने पंजाब में टिकटों के बंटवारे पर सवाल उठाए हैं। ...और पढ़ें

शमशेर सिंह दूलो ने कांग्रेस हाईकमान को लिखा लेटर (सोशल मीडिया)
शमशेर सिंह दूलो ने कांग्रेस हाईकमान को लिखा लेटर (सोशल मीडिया)

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। पूर्व राज्य सभा मेंबर और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह दूलो ने पार्टी हाईकमान को पत्र लिखकर पंजाब में टिकटों के बंटवारे पर सवाल उठाए हैं। दूलो ने कहा कि पंजाब में 12 उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है। इनमें से 7 ऐसे हैं जो दूसरी पार्टियों से आए हैं। जिन लोगों ने आतंकवाद के समय में कांग्रेस का झंडा उठाकर रखा। हर मुश्किल की घड़ी में पार्टी के साथ रहे, उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दी।

दूलो ने दूसरी पार्टियों से आए लोगों पर भरोसा जताने पर जताया एतराज

दूसरी पार्टियों से आए लोगों पर भरोसा जताने पर एतराज किया है और टकसाली कांग्रेसियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। दूलो ने कहा कि पार्टी हाईकमान को इस बात के बारे में पूरी तरह जानकारी है कि 12 में से ज्यादातर सीटों पर हार हो रही है। अभी भी समय है कि पार्टी हाईकमान इस पर फैसला ले और टिकटों पर रिव्यू किया जाए। जिसके बाद वे पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने के बारे में अपना फैसला लेंगे।

यह भी पढ़ें: Punjab News: ऑस्ट्रेलिया में किराए को लेकर हुआ विवाद, भारतीय छात्र की चाकू मारकर हत्या; परिजनों ने सरकार से लगाई ये गुहार

कांग्रेस पर पर लगाए गंभीर आरोप

दूलो ने पंजाब में कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगा दिया। यहां तक कहा कि जिस तरीके से पार्टी ने उम्मीदवार उतारे हैं, साफ जाहिर है कि आम आदमी पार्टी के साथ सीक्रेट समझौता है। होशियारपुर में बिल्कुल ही कमजोर उम्मीदवार कांग्रेस ने उतारा। ऐसे ही विजय इंद्र सिंगला को संगरूर से आनंदपुर साहिब भेज दिया। फरीदकोट में भी योग्य उम्मीदवार नहीं दिया गया। दूलो ने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर से चुनाव लड़ाने पर सवाल खड़े किए।

यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब में वरदान साबित हुई SSF, CM मान ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर कर बांधे तारीफों के पुल

फतेहगढ़ साहिब से मौजूदा सांसद डॉ. अमर सिंह समेत कई अन्य नेता दूलो के निशाने पर रहे। दूलो ने चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि चन्नी 2012 में कांग्रेस में आए थे। इससे पहले कई पार्टियों में रहे। पता नहीं क्यों आज चन्नी के बगैर पार्टी हाईकमान को कोई दूसरा बड़ा दलित नेता दिखाई नहीं दे रहा।

आने वाले समय में पार्टियों को नहीं मिलेंगे वर्कर

विधान सभा चुनावों में दो जगह से चन्नी के हारने के बाद फिर उन्हें जालंधर से चुनाव लड़ाया गया। चौधरी संतोख सिंह के परिवार ने कांग्रेस के लिए कुर्बानियां दीं। राहुल गांधी की यात्रा दौरान सांसद की जान गई। फिर भी इस परिवार को दरकिनार किया गया। ऐसे फैसले कांग्रेस के लिए घातक साबित होंगे। दूलो ने कहा कि आज की सियासत में इतनी गिरावट आ गई है कि आने वाले समय में पार्टियों को वर्कर नहीं मिलेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।