Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सरहिंद नगर काउंसिल चुनाव: पोलिंग बूथ पर AAP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Updated: Tue, 26 May 2026 06:03 PM (IST)

    सरहिंद नगर काउंसिल चुनावों में AAP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मतदान को लेकर तीखी बहस हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शांतिपूर्ण ...और पढ़ें

    पोलिंग बूथ पर AAP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प। फोटो जागरण

    पोलिंग बूथ पर AAP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प। फोटो जागरण

    HighLights

    1. सरहिंद नगर काउंसिल चुनावों में AAP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहस।

    2. पोलिंग बूथ में प्रवेश को लेकर हुआ विवाद।

    3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

    दीपक सूद, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में नगर काउंसिल चुनावों के दौरान मतदान को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई। यह विवाद बूथ नंबर 19, 20 और 21 पर उस समय शुरू हुआ, जब दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पोलिंग बूथ के अंदर जाने और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए।

    इसके बाद देखते ही देखते वहां माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रण में किया। मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रहे, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।

    डीएसपी फतेहगढ़ साहिब, कुलबीर सिंह ने बताया कि उम्मीदवारों द्वारा पोलिंग बूथ के अंदर जाने को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए थे, जिसके कारण तनाव बढ़ा। हालांकि, पुलिस ने समय रहते स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया।

    डीएसपी ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी ने भी कानून हाथ में लेने या शांति भंग करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।