फाजिल्का के अबोहर में दोस्त की मौत के मामले में दो युवकों पर केस दर्ज
अबोहर में 28 वर्षीय रोहतास की मौत के मामले में उसके दो दोस्तों राजेश और प्रवीण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ...और पढ़ें
-1785779965852_m.webp)
दो युवकों पर केस दर्ज। फोटो जागरण
HighLights
रोहतास की मौत मामले में दो दोस्तों पर केस दर्ज।
पुरानी रंजिश के चलते नहर में धकेलने का आरोप।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की।
संवाद सूत्र, अबोहर। सदर थाना पुलिस ने गांव कटैहड़ा निवासी 28 वर्षीय रोहतास की मौत के मामले में परिजनों के बयानों पर मृतक के दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक 28 वर्षीय रोहतास के पिता बलवंत सिंह व भाई सुनील कुमार अपने अन्य रिश्तेदारों संग सोमवार को सदर थाने में पहुंचें व थाना प्रभारी से मिलकर उन्हें बताया कि रोहतास अपने दो दोस्तों राजेश कुमार व प्रवीण कुमार के साथ एक अगस्त अबोहर में बुलेट की सर्विस करवाने आया था और देर रात तक वापिस नहीं पहुंचा, जब उन्होनें उसकी तलाश शुरू की तो उसका बुलेट और कपड़े नहर किनारे पड़े मिले थे जिसके बाद से वे उसकी तलाश में जुट गए।
रविवार दोपहर उसका शव कोयलखेड़ा के निकट नहर से खेतों से मिला था। उनका आरोप है कि इन युवकों ने किसी पुरानी रंजिश के चलते उनके भाई को नहर में धक्का दे दिया जिसके बाद उसके भाई की मौत हो गई।
हवलदार ओम प्रकाश ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों पर राजेश व प्रवीण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से ही परिवार व गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।