Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फाजिल्का में छत से गिरकर करंट लगने से मौत के मामले में 2 लोगों पर शिकायत दर्ज, पुलिस जांच जारी

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 03:36 PM (IST)

    फाजिल्का में छत से गिरने और करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ...और पढ़ें

    छत से गिरकर करंट लगने से मौत। फाइल फोटो

    छत से गिरकर करंट लगने से मौत। फाइल फोटो

    HighLights

    1. फाजिल्का में छत से गिरकर करंट लगने से व्यक्ति की मौत।

    2. पुलिस ने संता और मिठ्ठा के खिलाफ मामला दर्ज किया।

    3. पड़ोसियों के झगड़े के दौरान धक्का देने से हादसा हुआ।

    संवाद सूत्र, फाजिल्का। थाना सिटी फाजिल्का पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी हवलदार कृष्ण लाल ने बताया कि उनको अंजू बाला वाला निवासी राधा स्वामी कॉलोनी फाजिल्का ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पड़ोस में मिठ्ठा और उसका भाई आपस में लड़ रहे थे।

    इस दौरान उसके पति ने 112 हेल्पलाइन पर काल कर पुलिस को सूचना दी। रंजिश के चलते मिठ्ठा और उसका साथी उसके पति से झगड़ा करने लगे।

    डर के कारण उसका पति घर की छत पर चढ़ गया, जहां मिठ्ठा भी चढ़ गया और धक्का देने से वह करंट वाली तार से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में संता और मिठ्ठा के खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया है।