Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फाजिल्का की किन्नू मंडी में लाइट चोरी करते गिरा युवक, मौके पर दर्दनाक मौत

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 03:41 PM (GMT+05:30)

    अबोहर की किन्नू मंडी में बिजली की लाइटें चुराते समय 15 फीट की ऊंचाई से गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गुरविंद्र (25) नशे का आदी था और ...और पढ़ें

    युवक की मौत मामले की जांच करते पुलिस अधिकारी। फोटो जागरण

    युवक की मौत मामले की जांच करते पुलिस अधिकारी। फोटो जागरण

    HighLights

    1. किन्नू मंडी में लाइट चुराते समय युवक की मौत।

    2. 15 फीट ऊंचाई से गिरने के कारण मौके पर ही मृत्यु।

    3. मृतक गुरविंद्र नशे का आदी था, चोरी का प्रयास।

    संवाद सहयोगी, अबोहर (फाजिल्का)। शहर की अनाज मंडी के पास ही स्थित किन्नू मंडी के शेड से लाइटें चुरा रहा एक युवक 15 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जम्मू बस्ती गली नंबर दो में रहने वाले गुरविंद्र (25) पुत्र नत्था सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह लोगों ने किन्नू मंडी में शेड के नीचे युवक का शव देखकर सूचना नर सेवा संस्था व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही संस्था के बिट्टू नरूला व नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

    जांच के दौरान पाया गया कि मृतक के पास बिजली वाली तार और व शेड़ में लगी लाइट पड़ी हुई थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उक्त युवक शेड में लगी बिजली की लाइट चोरी करने का प्रयास कर रह था और शेड से नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई।

    इसी दौरान वहां पहुंचे उसके चचेरे भाई पप्पा ने उसकी पहचान गुरविंद्र सिंह के रूप में की। उसने बताया कि गुरविंद्र सिंह नशा करने का आदी था और शायद नशे की पूर्ति के लिए ही उसने किन्नू मंडी के शेड से लाइट और तार चोरी की, जबकि दूसरी लाइट चोरी करते समय वह शेड़ से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

    खबरें और भी