फाजिल्का में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा
अबोहर-श्रीगंगानगर मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 32 वर्षीय विशेष मसीह की मौत हो गई। वह एक शादी समारोह से लौट रहा था जब यह दर्दनाक ह ...और पढ़ें
-1783965884604_m.webp)
फाजिल्का में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत। फाइल फोटो
HighLights
अबोहर-श्रीगंगानगर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर।
शादी समारोह से लौट रहे 32 वर्षीय युवक की मौत।
विशेष मसीह की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हुई।
संवाद सहयोगी, अबोहर। अबोहर-श्रीगंगानगर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक एक शादी समारोह में भाग लेकर वापिस लौट रहा था।
जानकारी अनुसार यहां की जम्मू बस्ती निवासी मृतक 32 वर्षीय विशेष मसीह पुत्र राकेश कमार के भाई रमन ने बताया कि उसकी साली की गांव दानेवाला सतकोसी में शादी थी और पूरा परिवार वहीं पर गया हुआ था, उसका भाई विशेश भी उसकी बहन व पिता के साथ शादी में ही गया था।
लड़की की डोली चले जाने के बाद विशेश बाईक से वापिस घर आ रहा था जब वह गांव से बाहर निकला तो उसकी सामने तूड़ी से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि विशेश की मौके पर ही मौत हो गई।
लोगो ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी जिस पर परिजन उसे तुरंत सरकारी असपताल लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। जिसके बार परिवार में मातम छा गया व शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक अविवाहित था।