दो दिन तक नहर में तलाश, तीसरे दिन मिला अनमोल का शव, गणेश विसर्जन के दौरान हुआ था हादसा
अबोहर के मलूकपुरा माइनर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में बहे युवक अनमोल का शव तीसरे दिन गुमजाल ...और पढ़ें

गणेश विसर्जन के दौरान हुआ था हादसा।
HighLights
गणेश विसर्जन के दौरान अबोहर के मलूकपुरा माइनर में डूबा अनमोल
दो दिन की तलाश के बाद तीसरे दिन मिला युवक का शव
गुमजाल टेल से बरामद हुआ अनमोल का शव, परिवार में मातम
संवाद सहयोगी अबोहर। अबोहर की हनुमानगढ़ रोड स्थित मलूकपुरा माइनर में वीरवार शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में बहे युवक अनमोल का शव शनिवार को तीसरे दिन गुमजाल टेल से बरामद हुआ।
शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक रामनगर निवासी था और परिवार का छोटा बेटा था।
गणेश महोत्सव के बाद श्रद्धालु वीरवार शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए मलूकपुरा माइनर पहुंचे थे। अनमोल डीजे का काम करता था और डीजे वालों के साथ ही मूर्ति विसर्जन के लिए नहर पर गया था। प्रतिमा विसर्जन के दौरान वह अचानक नहर के तेज बहाव में बह गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तथा नहर में उसकी तलाश शुरू कर दी। लोगों ने नहर में काफी दूर तक तलाश की, लेकिन दो दिन तक अनमोल का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
शनिवार को तीसरे दिन उसका शव गुमजाल टेल से बरामद हुआ। कल्लरखेड़ा चौकी पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई सिटी नंबर-2 पुलिस द्वारा की जाएगी।
शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, घरेलू काम की कीमत समझी; महिला की मौत पर मुआवजा 9.80 से बढ़ाकर 22.62 लाख किया
