Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फाजिल्का में छत पर सफाई करते हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया बीएसएफ जवान, दर्दनाक मौत

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 07:15 PM (IST)

    अबोहर में छत पर सफाई करते समय हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से बीएसएफ के एएसआई विनोद की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ किराए के मका ...और पढ़ें

    हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से बीएसएफ जवान की मौत। फाइल फोटो

    हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से बीएसएफ जवान की मौत। फाइल फोटो

    HighLights

    1. बीएसएफ जवान विनोद की अबोहर में मौत।

    2. छत पर सफाई करते समय करंट लगा।

    3. हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आए।

    संवाद सहयोगी, अबोहर। शहर के हनुमानगढ़ रोड छावनी के निकट रहने वाले बीएसएफ की जवान की शनिवार को छत पर सफाई करते समय हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीएसएफ में एएसआइ के रैंक पर तैनात विनोद पुत्र वरिंद्र कुमार जोकि मूलरूप से हरियााणा के जिला भवानी के गांव नंदगांव का रहने वाला था।

    वह अपनी पत्नी व दो बेटियों सहित छावनी के निकट ही एक क्वार्टर में किराये पर रहता था। शनिवार को दोपहर वह छत से पानी निकालने के लिए गया था, जब वह छत पर वाइपर से सफाई कर रहा था तो ऊपर से गुजरती हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से करंट लगने से वहीं गिर पड़ा।

    बीएसएफ के अधिकारियों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से डाक्टरों ने उसे सरकारी अस्पताल भेज दिया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।