पंजाब के फाजिल्का में पानी की डिग्गी में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अबोहर के मौजगढ़ गांव में एक पानी की डिग्गी में डूबने से दो चचेरे भाई-बहन, सिद्धांत (6) और लवप्रीत (8) की मौत हो गई। शनिवार से लापता बच्चों के शव शनिवा ...और पढ़ें

पानी की डिग्गी में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत।
HighLights
मौजगढ़ गांव में पानी की डिग्गी में डूबे दो बच्चे
मृतक चचेरे भाई-बहन सिद्धांत (6) और लवप्रीत (8) थे
शनिवार से लापता थे, शव डिग्गी से बरामद हुए
संवाद सहयोगी, अबोहर। गांव मौजगढ़ में पानी की डिग्गी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, दोनों चचेरे भाई-बहन थे, जोकि शनिवार से ही लापता था।
गांव मौजगढ़ में रहने दीपक और उसके भाई रंजीत ने बताया कि वह गांव में ही खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं।
दीपक का एक बेटा और एक बेटी, जबकि रंजीत के चार बेटियां हैं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे दीपक का बेटा सिद्धांत (6) अपनी चचेरी बहन लवप्रीत (8) पुत्री रंजीत के साथ खेल-खेल में घर से बाहर निकल गए।
दोपहर तक दोनों घर नहीं आए तो उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन शाम तक जब बच्चे नहीं मिले तो पूरे गांव के लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। रात्रि करीब दो बजे गांव से काफी दूर एक फैक्ट्री के पास बनी पानी वाली डिग्गी में लवप्रीत का शव मिला, जबकि रविवार सुबह करीब पांच बजे सिद्धांत का शव भी डिग्गी से मिला।
दोनों बच्चों की मौत का दुखद समाचार सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई व परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना खुइयां सरवर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
पांच बहनों का इकलौता भाई था सिद्धांत
मृतक सिद्धांत परिवार की पांच बहनों का इकलौता भाई था। हालांकि, परिवार व गांव के लोगों का कहना है कि यह डिग्गी तक कैसे पहुंच गए। डिग्गी के आसपास तारबंदी भी की हुई है।