फाजिल्का में पंजाब रोडवेज बस ने ली बाइक सवार की जान, पत्नी घायल
फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर पंजाब रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार् ...और पढ़ें
-1784987585502_m.webp)
पंजाब रोडवेज बस ने ली बाइक सवार की जान। सांकेतिक फोटो
HighLights
फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर बस ने बाइक को टक्कर मारी।
हादसे में पति गुरमीत सिंह की मौके पर मौत हुई।
घायल पत्नी रामोबाई की शिकायत पर केस दर्ज।
संवाद सूत्र, फाजिल्का। फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर शुक्रवार शाम गांव जट्टवाली के निकट बाइक सवार दंपती को बस ने टक्कर मार दी, जिससे पति की मौत हो गई व पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने आरोपित बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घायल महिला रामोबाई ने बताया कि वह अपने पति गुरमीत सिंह के साथ फाजिल्का स्थित एक निजी चिकित्सक से दवा लेने आई थीं, जिसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। फाजिल्का शहर से बाहर निकलते ही पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गईं, जबकि उनके पति और बाइक बस के नीचे आ गए। मृतक के भाई मंगा सिंह ने बताया कि उनका परिवार गांव हंसता कलां का रहने वाला है। स्वजनों ने जांच कर कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
थाना सदर फाजिल्का पुलिस ने के सहायक थानेदार सुरेश कुमार ने बताया कि रामो बाई निवासी हस्ता कलां की शिकायत पर बस चालक इंद्रजीत सिंह निवासी श्री मुक्तसर साहिब रोड जैतो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।