विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के अबोहर में नशे ने छीना दो बच्चों के सिर से पिता का साया, प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा

Published: Mon, 17 Aug 2026 10:28 AM (IST)

अबोहर के गांव पंजावा में नशे के कारण दो बच्चों के पिता सुखजिंदर सिंह की मौत हो गई, जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष है।

अबोहर के गांव पंजावा में नशे का कहर (फोटो: जागरण)

अबोहर के गांव पंजावा में नशे का कहर (फोटो: जागरण)

HighLights

  1. दो बच्चों के पिता की नशे से हुई मौत।

  2. ग्रामीणों में नशे के कारोबार के खिलाफ गहरा रोष।

  3. प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग, संघर्ष की चेतावनी।

संवाद सहयोगी, अबोहर। गांव पंजावा में नशे की समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पिछले लंबे समय से नशा बिक रहा है। शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

गांव निवासी गुनवंत सिंह ने बताया कि गांव में लंबे समय से नशे का कारोबार चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में शिकायतें किए जाने के बावजूद नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

इसी बीच गांव में दो बच्चों के पिता सुखजिंदर सिंह की मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में नशे के खिलाफ गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में नशे के कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे संघर्ष करने को मजबूर होंगे। मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।