Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के फाजिल्का में बारिश से गिरी मकान की छत, मलबे में दबे दो भाई; एक की हालत गंभीर

    Updated: Sun, 31 May 2026 04:06 PM (GMT+05:30)

    अबोहर के आर्य नगर में तेज बारिश और आंधी के कारण एक मकान की छत गिर गई, जिससे कमरे में सो रहे दो भाई मलबे में दब गए। एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया जिस ...और पढ़ें

    अबोहर के आर्य नगर में तेज बारिश और आंधी के कारण एक मकान की छत गिर गई।

    अबोहर के आर्य नगर में तेज बारिश और आंधी के कारण एक मकान की छत गिर गई।

    संवाद सहयोगी, अबोहर। शनिवार को हुई तेज बरसात और आंधी से आर्य नगर में एक गरीब परिवार के एक मकान के कमरे की छत अचानक गिर गई। इससे कमरे के अंदर सो रहे दो सगे भाई मलबे के नीचे दब गए। इसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं।

    जानकारी के अनुसार आर्य नगर निवासी साहिल कुमार और उसका भाई दीपक कुमार कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान बारिश के कारण कमजोर हो चुकी छत अचानक गिर गई और दोनों भाई मलबे में दब गए। हादसे के समय उनकी माता रेशमा रानी घर के आंगन में मौजूद थीं छत गिरने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे।

    सभी ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों को मलबे से बाहर निकाला। हादसे में साहिल कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगी। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर करीब एक दर्जन टांके लगाए।

    जबकि दीपक कुमार को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। छत गिरने से घर का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन एवं पंजाब सरकार से मांग की है कि गरीब परिवार को उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा दिया जाए, ताकि वे अपने घर की मरम्मत करवा सकें और सामान्य जीवन फिर से शुरू कर सकें।

    खबरें और भी