Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के फाजिल्का में भीषण सड़क हादसा, ब्रेक फेल होने से टकराई कार; दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 12:02 PM (IST)

    अबोहर में हनुमानगढ़ रोड पर ओवरब्रिज से उतरते समय एक कार रोटरी चौक पर टकरा गई, जिससे तीन युवकों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। हादसा रविवार रात करीब 1 ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अबोहर। अबोहर के हनुमानगढ़ रोड पर स्थित ओवर ब्रिज से उतरते समय एक कार रोटरी चौक पर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार पांच लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने बाद में दम तोड़ दिया।

    हादसा रविवार रात करीब 1:00 बजे हुआ। हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। मृतकों में दो सगे भाई वह एक उनका दोस्त गांव बलुवाना के निवासी हैं। जबकि दो लोग जो घायल हुए हैं वह भी बल्लूआना के निवासी ही है, जिन्हें रेफर कर दिया गया है।

    जैसे ही हादसे का पता चला परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा उधर पुलिस ने शवों को हॉस्टल की मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू कर दी है। यह युवक कीनू के बाग के ठेके लेते थे।

    वह रात को काम से वापस अपने गांव बालूआना जा रहे थे की हनुमानगढ़ रोड स्थित ओवर ब्रिज रोटरी चौक पर कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उन्हें कार से निकाल कर सरकारी अस्पताल पहुंचाया वह पुलिस को सूचना दी।