'मोदी ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेकर दिखाया 56 इंच का सीना', सुशील सियाग ने की प्रधानमंत्री के जनमत सम्मान की सराहना
स्वदेशी जागरण मंच के सुशील सियाग ने नीट पेपर लीक पर पीएम मोदी के जनमत सम्मान की सराहना की। उन्होंने केंद्र के सख्त कानून और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ ...और पढ़ें
-1785152636222_m.webp)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। फाइल फोटो
HighLights
पीएम मोदी ने नीट पेपर लीक पर जनमत का सम्मान किया।
केंद्र सरकार पेपर लीक पर सख्त कानून बनाने की तैयारी में है।
सियाग ने पंजाब में आप शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
संवाद सहयोगी, अबोहर। स्वदेशी जागरण मंच जिला फाजिल्का के संयोजक सुशील सियाग ढींगा वाली ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के जनमत का सम्मान किया है तथा वह देश की जनता की भावना के अनुरूप कार्य करते है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नीट पेपर लीक मामले के अंदर घोषणा कर दी थी कि किसी भी गुनाहगार को बख्शा नहीं जाएगा तथा तत्काल पेपर लीक के दोषियों को गिरफ्तार कर केंद्र सरकार ने सख्त कानून बनाने का मसौदा भी तैयार कर लिया जिसे संसद के मानसून सत्र में ही पास करवाकर कानून बना दिया जाएगा।
उन्होंने ने कहा कि भविष्य में विद्यार्थियों को पेपर लीक जैसे षड्यंत्र का सामना न करना पड़े इसलिए जिन लो? गों ने पेपर लीक किया है उन सभी का फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल होगा ताकि पेपर लीक के अपराधियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा लेकर न केवल बड़े दिल का परिचय दिया है बल्कि विपक्ष की छात्रों को मोहरा बनाकर कूटनीति को भी धराशाई कर दिया।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने जंतर मंतर पर जोर शोर से पेपर लीक का मामला उठाकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग की थी लेकिन पंजाब के अंदर भी पेपर लीक का बड़ा मामला है।