Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अबोहर ओबीसी सम्मेलन में गरजे सीएम नायब सैनी, पंजाबी में दिया भाषण, बोले- भाजपा वादे नहीं संकल्प पूरे करती है

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 01:24 PM (IST)

    अबोहर में आयोजित ओबीसी सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाबी में संबोधन देते हुए पंजाब सरकार पर निशाना साधा। वहीं रणबीर सिंह गंगवा ने नशे क ...और पढ़ें

    संबोधन करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी।

    संबोधन करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी।

    HighLights

    1. अबोहर में भाजपा का ओबीसी सम्मेलन, हरियाणा सीएम सैनी ने की शिरकत।

    2. पंजाब में पार्टी का जनाधार बढ़ाने और संगठन मजबूत करने का लक्ष्य।

    3. कैबिनेट मंत्री गंगवा ने पंजाब में बढ़ते नशे पर जताई गंभीर चिंता।

    जागरण संवाददाता, अबोहर। अबोहर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित ओबीसी सम्मेलन रैली राजनीतिक रूप से चर्चा का केंद्र बन गई। सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रूप से पहुंचे और उन्होंने मंच से पंजाबी भाषा में संबोधन कर उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। केसरिया पगड़ी पहनकर मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

    उनके साथ मंच पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़, भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ भी मौजूद रहे।

    अपने संबोधन में नायब सिंह सैनी ने पंजाब के किसानों और मेहनतकश लोगों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत ने इस क्षेत्र को नई पहचान और विकास दिया है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस ने कई वादे किए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया जा सका। इसके बाद लोगों ने बदलाव की उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी को मौका दिया, लेकिन उनके अनुसार राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने में सफल नहीं रही।

    यह भी पढ़ें- पंजाब-हरियाणा जिला बार एसोसिएशन चुनाव का बिगुल बजा, 11 सितंबर को होगा मतदान

    nayab

    रैली में मौजूद भाजपा समर्थक।

    भाजपा हरियाणा में संकल्पों पर कर रही काम

    मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा में सरकार गठन से पहले भाजपा ने 217 संकल्प लिए थे। उन्होंने दावा किया कि इनमें से 63 संकल्प केवल डेढ़ वर्ष के भीतर पूरे कर दिए गए हैं, जबकि बाकी संकल्पों पर तेजी से काम जारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि तय लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में काम करती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और अबोहर नगर निगम चुनाव में मिली सफलता इसका संकेत है।

    नशे पर जताई चिंता

    रैली को संबोधित करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने पंजाब में बढ़ते नशे के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि रैली से पहले विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान लोगों ने सबसे अधिक चिंता नशे को लेकर व्यक्त की। गंगवा ने कहा कि सड़कें, भवन और अन्य विकास कार्य समय के साथ बेहतर हो सकते हैं, लेकिन नशे की समस्या समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। उन्होंने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रभावी रणनीति की आवश्यकता पर जोर दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कादियां में मतदान केंद्र पहुंचे प्रताप सिंह बाजवा, बोले- शाम तक साफ हो जाएगी तस्वीर, नतीजों पर सबकी नजर

    saini

    मंच पर हरियाणा के सीएम नायब सैनी को सम्मानित करते हुए सुनील जाखड़ व अन्य।

    जनाधार मजबूत करने की दिशा में कदम

    भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में भाजपा का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने अबोहर नगर निगम चुनाव में मिली सफलता को कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम बताया। जाखड़ ने कहा कि भाजपा विभिन्न वर्गों के साथ संवाद बढ़ाकर संगठन को मजबूत कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पंजाब की जनता भी भाजपा को मजबूत समर्थन देगी।

    सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने इसे संगठन विस्तार और ओबीसी वर्ग के साथ संवाद बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया। रैली में विकास, नशे की समस्या, राजनीतिक बदलाव और संगठनात्मक मजबूती जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से चर्चा में रहे।

    यह भी पढ़ें- बहिबलकलां गोलीकांड: SIT के सामने सुखबीर बादल का नाम आने पर भड़के ज्ञानी हरप्रीत सिंह, पूर्व जत्थेदार के बयान को बताया गलत