यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Crime: रामलीला में ताड़का का रोल निभा लौट रहा था घर, तभी तीन बदमाशों ने तेजधार हथियारों से किया हमला
Punjab Crime News फाजिल्का में रामलीला के मंच से ताड़का का रोल निभा कर घर वापिस आ रहा था। तभी तीन लोगों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला बोल दिया। जिस ...और पढ़ें

HighLights
- रामलीला में ताड़का का रोल निभा लौट रहा था घर, तभी हुआ हमला
- कार से लौट रहा था घर, तभी तीन बदमाशों ने किया हमला
- पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी
संवाद सूत्र, फाजिल्का। Punjab Crime News: रामलीला के मंच से ताड़का नाइट के आयोजन के बाद घर जा रहे एक कलाकार पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। जिसके चलते वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था। उसे पहले फाजिल्का (Fazilka Crime) के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया।
उसके बाद उसे फरीदकोट (Faridkot) से चंडीगढ़ (Chandigarh News) पीजीआई में भेजा गया। जहां बताया जा रहा है कि उसे होश आ गया है, जबकि इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हमला करने संबंधी मामला दर्ज कर लिया है।
.jpg)
कार से लौट रहा था घर, तभी तीन बदमाशों ने किया हमला
जांच अधिकारी बलकार सिंह ने बताया कि उनको अजय कुमार वासी महावीर कॉलोनी मलोट ने शिकायत दर्ज (Punjab Police) करवाई थी कि उसका रिश्तेदार हंसमुख नारंग उर्फ काली रावण वासी राधा स्वामी कॉलोनी 15 अक्टूबर को वह रामलीला से ताड़का का रोल निभाकर रात करीब 1 बजे अपनी एक्टिवा पर सवार होकर अपने घर राधा स्वामी कालोनी वापिस लौट रहा था।
जब वह अपने घर के बाहर पहुंचे तो 3 मोटरसाइकिलों पर 3 अज्ञात व्यक्ति सवार होकर आए जिनके द्वारा तेजधार हथियारों से उस पर हमला करके जख्मी कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में फाजिल्का के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
खबरें और भी
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी
जहां डॉक्टरों द्वारा उसे प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर कर दिया गया। हमला किसने किया है इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।