Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब नगर निगम चुनाव: फाजिल्का के अबोहर में मतदान के दौरान दो जगहों पर हिंसक झड़प, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

    Updated: Tue, 26 May 2026 05:55 PM (IST)

    अबोहर नगर निगम चुनावों के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें एक फल विक्रेता पर जानलेवा हमला हुआ और फर्जी मतदान को लेकर आप व अकाली दल ...और पढ़ें

    मतदान के दौरान दो जगहों पर हिंसक झड़प। फोटो जागरण

    मतदान के दौरान दो जगहों पर हिंसक झड़प। फोटो जागरण

    HighLights

    1. अबोहर चुनाव में दो जगहों पर हिंसक झड़पें हुईं।

    2. फल विक्रेता पर जानलेवा हमला, भाजपा समर्थक घायल।

    3. फर्जी वोटिंग पर आप-अकाली दल कार्यकर्ताओं में संघर्ष, पांच घायल।

    संवाद सहयोगी, अबोहर। नगर निगम चुनावों के दौरान जहां पूरा दिन माहौल शांतिपूर्वक रहा व चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से चल रहे थे, वहीं शाम होते ही अलग-अलग दो जगहों पर हिंसक झड़प होने की बात सामने आई है।

    फाजिल्का रोड दाना मंडी के सामने स्थित वार्ड नं-45 के पोलिंग बूथ के बाहर तेजधार हथियारों सहित आए कुछ लोगों ने पोलिंग बूथ के बाहर खड़े एक फ्रूट व्यापारी पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया।

    जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेकिन उसके सिर में चोटें अधिक होने के कारण उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    सरकारी अस्पताल में दाखिल फ्रेंडस कालौनी निवासी फ्रूट व्यापारी राकेश सेतिया पुत्र मदन लाल ने बताया कि वह फाजिल्का रोड दाना मंडी के सामने पोलिंग बूथ के बाहर खड़ा था कि हथियारों से लैस होकर आए करीब कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में गहरी चोट लगी है। उसने बताया कि यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    इधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आप पार्टी के टैट पर हमला बोल दिया और पूरा शामियाना तहस-नहस करते हुए कुर्सियां तोड़ दी। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति भाजपा का समर्थक है जबकि पुलिस द्वारा पकड़े गए दो लोग आप पार्टी के समर्थक।

    महिला सहित पांच लोग घायल

    इन दोनों परिवारों के बीच पुराना झगड़ा चलता हैं और दोनों पर कई संगीन आरोपों में कई मामले भी दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।इसके अलावा अबोहर के श्रीगंगानगर रोड पर न्यू शाक्य नगर में जाली वोटें डालने को लेकर आप पार्टी और अकाली दल के वर्कर भिड गए और एक दूसरे पर ईंटों से हमला कर दिया जिसमें एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए जिन्हें तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर एक व्यकित की हालत को गभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया।

    खबरें और भी

    अकाली दल के समर्थको का आरोप है कि आप पार्टी के कुछ लोगों ने जबरन जाली वोटें डालने का प्रयास किया जब उन्होंने उक्त युवकों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने वहां पडे ईंट पत्थरों से उन पर हमला कर दिया जिसमें अकाली दल के कर्मचंद पुत्र दयाराम व संजय कुमार के सिर पर इंटों से चोट लगी जब बचाव में सीमा देवी आई तो उसे भी बुरी तरह से पीटा।

    वहीं इसी मामले में दूसरे पक्ष आप पार्टी के मोहन लाल व अजय कुमार भी घायल हुए हैं। उकना आरोप है कि अकाली वर्करों ने उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और हुडदंगियों को भगाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल मे भर्ती करवाया।

    इधर अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार कर्मचंद व संजय कुमार के सिर में ईटो से हमला होने पर गहरी चोट लगी है जिनमें से कर्मचंद को रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।