Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather Today: सुबह और रात में ठंड, दोपहर को गर्मी कर रही परेशान; 4 दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम का मिजाज

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 08:48 AM (IST)

    Punjab Weather Today पंजाब में बीती रात कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। वहीं आज से फिर मौसम बदल जाएगा। चंडीगढ़ मौसम विभा ...और पढ़ें

    पंजाब में 4 दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम का मिजाज
    पंजाब में 4 दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम का मिजाज

    HighLights

    1. पंजाब में चार दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम।
    2. सुबह और रात में ठंड, दोपहर को गर्मी कर रही परेशान
    3. नवंबर में ठंडा रहेगा मौसम

    जागरण संवाददाता, फाजिल्का। Punjab Weather Today: हरियाणा की तरह ही पंजाब में भी मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बीती रात पंजाब के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई जिससे मौसम का मिजाज बदल गया।

    हल्की बारिश होने से ठंड का अहसास होने लगा। वहीं, आज से फिर मौसम बदल जाएगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के पुर्वानुमान के मुताबिक, 10 से 13 अक्टूबर तक पंजाब का मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, 14 और 15 अक्टूबर को फिर मौसम में बदलाव होगा।

    दोपहर में गर्मी कर रही परेशान

    भले ही पिछले दो माह में एक से दो बार ही बारिश हुई है, लेकिन इसके बावजूद मौसम में लगातार परिवर्तन आ रहा है। भले ही अक्टूबर का पहला सप्ताह बीत जाने के बावजूद सूबह व रात को गर्मी नहीं लग रही और ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन दोपहर के समय की गर्मी अभी भी परेशान कर रही है। इस गर्मी का सीधा असर दुकानदारी पर पड़ रहा है।

    अक्टूबर की शुरुआत से बदला मौसम

    फाजिल्का जिले की बात करें तो अंतिम बार एक माह पहले वर्षा हुई थी। हालांकि उसके बाद मौसम में कोई ज्यादा अंतर तो नहीं आया, लेकिन अक्टूबर की शुरुआत से मौसम बदल गया है। पिछले करीब एक सप्ताह में कई घरों के एसी बंद हो गए हैं। हालांकि दोपहर की गर्मी के चलते कुछ समय एसी चल रहे हैं, लेकिन सुबह व रात के समय गर्मी काफी परेशान कर रही है।

    ठंड को लेकर अभी करना होगा इंतजार

    दिनभर तेज धूप और गर्मी के बाद अब रात में थोड़ी राहत महसूस की जा रही है। देर रात को ठंड का एहसास किया जाने लगा है। हालांकि रात का तापमान अभी भी सामान्य से ज्यादा ही रिकॉर्ड किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा। पिछले हफ्ते तक यह 11 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather: मौसम में लगातार बदलाव, अस्‍पतालों में बढ़े नाक की एलर्जी के मरीज; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान

    नवंबर में ठंडा रहेगा मौसम

    वहीं, मौसम विभाग के अनुसार मौसम का मिजाज पूरी तरह से ठंडा होने में अभी कुछ दिनों का इंतजार ओर है। दिन को ठंडक होने में अभी समय है। नवंबर महीने के पहले सप्ताह में ठंडक का असर देखने को मिलेगा। नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री तक होने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच सकता है।

    यह भी पढ़ें- Punjab News: राजा वड़िंग और प्रताप बाजवा के बीच तेज हुई जुबानी जंग, एक दूसरे पर चलाए शब्दों के तीर