विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Republic Day 2024: पंजाब में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, शहीद भगत सिंह स्‍टेडियम में आयोजित कार्यक्रम; लोगों में उत्‍साह

Published: Fri, 26 Jan 2024 08:33 AM (IST)

Republic Day 2024 पूरा भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में दो हजार के ...और पढ़ें

पंजाब में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
पंजाब में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

संवाद सहयोगी, फाजिल्का। देश के संविधान के 73 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसको लेकर इस बार प्रशासन ने बड़ा आयोजन करने का फैसला लिया है, जोकि सुबह 9.55 से शुरू होगा और साढ़े 12 बजे तक चलेगा। इसको शहीद भगत सिंह स्टेडियम में दो हजार के करीब कुर्सियों का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा बाकियों के लिए जगह-जगह पर टेंट आदि का प्रबंध भी कर लिया गया है।

कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर फहराएंगी झंडा

जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी डा. सेनू दुग्गल द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर फहराएंगी। वैसे तो कार्यक्रम सुबह 9:55 पर शुरू होगा, लेकिन इससे पहले कैबिनेट मंत्री व अधिकारी बलिदानियों की समाधि आसफवाला में नमन करने जाएंगे, जिसके बाद नौ बजकर 55 पर वह कार्यक्रम में भाग लेंगे। 9 बजकर 58 मिनट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, जिसमें बाद 10 बजे परेड का निरीक्षण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: CM मान के गठबंधन से इंकार पर पंजाब कांग्रेस उत्‍साहित, शॉर्ट और लॉन्‍ग टर्म में होगा पार्टी को फायदा

सुबह सवा दस बजे मार्च पास्ट होगा, जिसके बाद 10:25 पर कैबिनेट मंत्री द्वारा लोगों को संबोधित किया जाएगा। 10 बजकर 40 मिनट पर महिलाओं को सिलाई मशीनें बांटी जाएंगी। 10 बजकर 45 मिनट पर बलिदानियों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।

सुबह 11 बजे से सवा 12 बजे तक स्कूलों के बच्चों द्वारा झांकियां, पीटी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सवा 12 बजे ईनाम वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा, जबकि साढ़े 12 बजे राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और लगातार अधिकारी आयोजन स्थल का भ्रमण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Patiala News: निशान साहिब स्थापित करने के मामले में SGPC मेंबर कुलदीप सिंह नस्सूपुर गिरफ्तार, सिख संगतों में रोष

स्टेडियम के साथ मैदान में होगी पार्किंग की व्यवस्था

फाजिल्का के खेल स्टेडियम में मुख्य द्वार की बजाए लोगों को दूसरे गेट से एंट्री मिलेगी, क्योंकि वाहनों की पार्किंग स्टेडियम के बाहर मैदान में होगी। केवल पैदल व्यक्ति ही मुख्यद्वार से जा सकेंगे। इसके अलावा आम जनता की एंट्री दूसरे गेट से ही होगी। कालेज रोड से सीधे मुख्य गेट के बजाय जिला प्रशासनिक कांपलेक्स से घूमकर दूसरे गेट पर पहुंचना होगा, जबकि कालेज के निकट की सड़क सुरक्षा के चलते बंद रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।