तेल चोर निकला सीनियर कॉन्स्टेबल! Video में पंजाब पुलिस की गाड़ी से डीजल निकालते दिखा; नौकरी से सस्पेंड
अबोहर में ERV 112 गाड़ी से तेल निकालते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। फाजिल्का पुलिस ने मामले की विभागीय जांच शुरू ...और पढ़ें
-1782471322387_m.webp)
112 पुलिस हेल्पलाइन की गाड़ी से तेल निकालने का वीडियो वायरल होने के बाद सीनियर कॉन्स्टेबल सस्पेंड।
HighLights
सरकारी ERV 112 गाड़ी से तेल निकालने का वीडियो वायरल।
फाजिल्का पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को निलंबित किया।
मामले में विभागीय जांच शुरू, कड़ी कार्रवाई के निर्देश।
संवाद सहयोगी, अबोहर। पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर के थाना खुईयां सरवर के अंतर्गत आती चौकी कल्लरखेडा में पुलिस की सरकारी गाड़ी ईआरवी 112 से तेल निकालने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सस्पेंड कर दिया है और विभागीय जांच शुरू कर दी है ।
फाजिल्का एसएसपी हेडक्वार्टर लवदीप सिंह गिल ने बताया कि फाजिल्का जिले की चौकी कल्लरखेडा की पुलिस की सरकारी गाड़ी ईआरवी 112 पीबी 65 बीएन 8061 जो थाना खुइयां सरवर के इलाके में चलती है। जहां इस गाड़ी का ड्राइवर और सीनियर कॉन्स्टेबल रघबीर सिंह द्वारा गाड़ी की तेल की टंकी से तेल निकालने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
जिसके बाद मामला सीनियर पुलिस अधिकारियों के ध्यान में पहुंचा तो इस मामले में एक्शन लेते हुए उक्त पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि मामले में उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ एक्शन लेने के बाद उसकी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी कानून के नियम तोड़ता है या फिर गलत करता है चाहे कोई पुलिस कर्मी क्यों न हो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।
बता दें कि पुलिस कर्मी एक जगह पर गाड़ी को खड़ी करके उसमें से बोतल में तेल निकाल रहा था जबकि एक और व्यक्ति उसके पास खड़ा था। इस घटना की किसी ने वीडियो बना ली व सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। लोगों को वीडियो बनाता देख कर्मी बिना टंकी बंद कर वहां से गाड़ी को ले जाता है। आरोप यह है भी है कि आरोपी पुलिसकर्मी इस दौरान नशे में लग रहा था।