गुरदासपुर में मिले शव की हुई पहचान, मलोट का रहने वाला था मृतक गुरविंदर सिंह
अबोहर की मलूकपुरा माइनर में मिले शव की पहचान मलोट निवासी 40 वर्षीय गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। वह तीन बच्चों का पिता था और घर में मामूली कहासुनी ...और पढ़ें
-1784987854382_m.webp)
गुरदासपुर में मिले शव की हुई पहचान। फाइल फोटो
HighLights
मलूकपुरा माइनर में मिला शव मलोट निवासी गुरविंदर सिंह का।
मृतक गुरविंदर सिंह तीन बच्चों का पिता, नाई का काम करता था।
घर में कहासुनी के बाद लापता, सोशल मीडिया से हुई पहचान।
संवाद सहयोगी, अबोहर। हनुमानगढ़ रोड से गुजरती मलूकपुरा माइनर में शुक्रवार सुबह मिले शव की पहचान मलोट के रहने वाले 40 साल के गुरविंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह के रूप में हुई है।
मृतक तीन बच्चों का पिता था। शनिवार सुबह मृतक के स्वजन अस्पताल पहुंचें तो उनके बयान दर्ज करते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों के हवाले कर दिया।
मृतक के स्वजनों ने बताया कि मृतक गुरविंदर सिंह गांव में नाई का काम करता था और तीन बच्चों का पिता था। घर में किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी होने के बाद वह घर से अचानक लापता हो गया था। शुक्रवार दोपहर को उसका शव अबोहर के मलूकपुरा माइनर में मिला।
इंटरनेट मीडिया पर नहर में शव मिलने का समाचार देखकर स्वजन अबोहर पहुंचे और उसकी पहचान की। एसआइ नवजोत सिंह ने स्वजनों के बयान दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों के हवाले कर दिया।