Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के फाजिल्का में हिट एंड रन का मामला, युवक की मौत; दंपति घायल

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 04:09 PM (IST)

    फाजिल्का में घुबाया बस अड्डे के पास एक सड़क हादसे में साहिल घोगा नामक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ...और पढ़ें

    फाजिल्का में हिट एंड रन में युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

    फाजिल्का में हिट एंड रन में युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. घुबाया बस अड्डे के पास युवक की मौत।

    2. अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज।

    3. तेज रफ्तार बाइक से दंपति घायल, आरोपी गिरफ्तार।

    संवाद सूत्र, फाजिल्का। जिले के घुबाया बस अड्डे के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में गांव सुखेरा बोदला निवासी स्वर्ण सिंह ने बताया कि उसका बेटा साहिल घोगा अरोड़ा अस्पताल, फाजिल्का से वापस घर लौट रहा था। जब वह घुबाया बस अड्डे के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।

    हादसा इतना गंभीर था कि साहिल घोगा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वाहन चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

    बाइक की टक्कर से दंपति जख्मी

    थाना वैरोके पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाकर दंपती को घायल करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार स्वर्ण सिंह ने बताया कि गांव सूरघूरी उर्फ चक्क मोजदीन वाला निवासी जीत कौर पत्नी हरबंस सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि वह अपने पति हरबंस सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर गांव बहाववाला जा रही थीं। जब वे ढाणी बहाववाला के पास पहुंचे तो सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आए और उनके मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

    हादसे में जीत कौर और उनके पति हरबंस सिंह घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने अनमोल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।