यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गलती से पाकिस्तान सीमा में BSF जवान ने कर दी एंट्री, पाक रेंजर्स ने पकड़ा
पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान (BSF Jawan Reached Pakistan) बुधवार को गलती से पाकिस्तान में प्रवेश क ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। पंजाब (Punjab News) के फिरोजपुर जिले की पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बुधवार को गलती से पाकिस्तान में प्रवेश कर गए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान को पाक रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया है।
गलती से पाकिस्तान में चला गया सेना का जवान
बुधवार देर रात बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच हुई फ्लैग मीटिग में बीएसएफ ने अपने जवान को लौटाने की मांग की लेकिन पाक रेंजर्स ने इसको ठुकरा दिया। इस मुद्दे को लेकर आज फिर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग होगी।
बता दें कि बीएसएफ का जवान जिस यूनिट का हिस्सा है, वह कुछ दिन पहले ही यहां पर तैनात हुई है। सीमा की पहचान नहीं होने के कारण जवान गलती से पाकिस्तान चला गया था।
गौरतलब हो कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के रिश्ते में फिर से दरार आ गया है। दरअसल, पहलगाम में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। जिसके बाद से पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है।
यह भी पढ़ें- Attari Border Closed: अटारी बॉर्डर बंद! पाकिस्तान जाने वाले भारतीयों को BSF ने वापस भेजा, रिट्रीट सेरेमनी रोकी गई