फर्जी रेलवे विजिलेंस इंस्पेक्टर बनकर रौब झाड़ रहा था युवक, जालंधर कैंट स्टेशन पर गिरफ्तार
जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को फर्जी रेलवे विजिलेंस इंस्पेक्टर बनकर रेलवे कर्मचारियों पर रौब झाड़ते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। ...और पढ़ें

फर्जी रेलवे विजिलेंस इंस्पेक्टर बनकर रौब झाड़ रहा था युवक। फोटो जागरण
HighLights
जालंधर कैंट स्टेशन पर फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर पकड़ा गया।
जावेद अली रेलवे कर्मचारियों पर रौब झाड़ रहा था।
आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। रेलवे विजिलेंस इंस्पेक्टर बनकर रेलवे कर्मचारियों पर रौब झाड़ने और रेलवे कार्यों में अनधिकृत हस्तक्षेप करने वाले एक व्यक्ति को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आरोपित फर्जी पहचान के सहारे खुद को रेलवे विजिलेंस का अधिकारी बताकर कर्मचारियों के बीच धाक जमाने और रेलवे की विशेष सुविधाओं का अनुचित लाभ उठाने की कोशिश कर रहा था।
घटना 28 जून की है। रेलवे मंडल फिरोजपुर के अधिकारियों के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति रेलवे परिसर में खुद को रेलवे विजिलेंस इंस्पेक्टर बताकर इधर-उधर घूम रहा था और रेलवे के कामकाज में दखल दे रहा था। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम जावेद अली बताया।
जब उससे रेलवे का आधिकारिक पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा गया तो वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसकी पूरी कहानी बेनकाब हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना दी गई।
आरपीएफ ने आरोपित को अपने कब्जे में लेकर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। रेलवे अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि आरोपित पहले भी कहीं इसी तरह फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को गुमराह करता रहा है या नहीं।
खबरें और भी
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट परमदीप सिंह सैनी ने यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं को रेलवे अधिकारी या विजिलेंस का कर्मचारी बताकर अधिकार जताए, तो उसकी पहचान अवश्य सत्यापित करें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल या संबंधित रेलवे अधिकारियों को दें, ताकि ऐसे फर्जीवाड़े पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।