Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पत्‍नी गई न्‍यूजीलैंड और फिर पति पहुंचा तो हो गई लापता

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Thu, 03 Nov 2016 08:48 AM (IST)

    अब तक एनआरआइ दूल्‍हों द्वारा लड़कियों से धोखा करने के मामले सामने अाते थे, लेकिन फिरोजपुर में दुल्‍हन ने ऐसा किया है। वह ससुरालवालों के पैसे पर न्‍यूज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, फिरोजपुर। पंजाब में अब तक एनआरआइ दूल्हों द्वारा शादी के बाद अपनी दुल्हन को छोड़ने के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन जिले के एक गांव में उलटा ही मामला सामने अाया है। एक युवती ने न्यूजीलैंड जाने के लिए पहले एक युवक से शादी रचाई और फिर वहां जाने के बाद पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया। इस धोखे से परेशान पति की शिकायत पर थाना सदर जीरा पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। पूरी मामले में दुल्हन के माता-पिता की मिलीभगत भी बताई जाती है।

    यह पूरी कहानी बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाली है। हुआ यूं कि लड़की के माता-पिता ने कहा था कि उसकी बेटी की स्टडी वीजा मंजूर है अौर वे उसकी उसे विदेश भेजने से उसकी शादी कराना चाहते हैं।लड़की उस लड़के से शादी करेगी जो उसक साथ विदेश में रहना चाहता हो। एक बार विदेश पहुंचे कर वह पति को भी वहां बुला लेगी। लड़की और परिवार वालों की बातों में गांव महीया कलां का अवतार सिंह फंस गया और धोखे का शिकार हो गया।

    पढ़ें : लड़की काम ढ़ूंढने घर से निकली थी, फिर फंस गई शिकंजे में

    अवतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2013 में गांव शाहवाला की रहने वाले अंग्रेज सिंह की बेटी राजविंदर कौर के साथ हुई। शादी के समय लड़की के पिता ओर परिजनों ने कहा कि लड़की न्यूजीलैंड जाना चाहती है और वह वहां पढ़ाई व काम करना चाहती है। वहां पहुंच कर वह पति काे भी बुला लेगी और दोनों वहीं रहेंगे। अवतार भी विदेश जाकर कमाना चाहता था, इसलिए शादी पर सहमति बन गई।

    अवतार ने बताया कि उनके परिवार व उसके ससुराल पक्ष की आपसी सहमति बनी कि राजविंदर कौर के विदेश जाने का सारा खर्च उसका परिवार उठाएगा। शादी के बाद ससुराल वालों ने उसे जनवरी 2015 में न्यूजीलैंड भेज दिया। इसमें करीब 15 लाख रुपये खर्च आए। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने राजविंदर के न्यूजीलैंड में रहने का इंतजाम भी कर दिया गया। बाद में राजविंदर स्टडी व वर्क वीजा पर न्यूजीलैंड पहुंच गई और वहां पति की एक रिश्तेदार वीरपाल कौर के यहां रहने लगी।

    खबरें और भी

    पढ़ें : महिला ने देह व्यापार का धंधा नहीं छोड़ा तो फिर जेठ ने उठाया खौफनाक कदम

    अवतार का कहना है कि बाद में वह पत्नी के साथ रहने के लिए न्यूजीलैंड पहुंच गया। उसने इस बारे में पत्नी को भी बता दिया था। वहां पहुंचने पर पत्नी न तो हवाई अड्डे उसे लेने आई और न ही अपने रहने के ठिकाने के बारे में बताया। इसके बाद उसने वीरपाल को फोन किया तो उसने अपने साथ काम करने वाले एक व्यक्ति को उसे लेने भेजा।

    अवतार सिंह के अनुसार, वीरपाल के यहां वह पहुंचा तो कुछ दिन बाद उसकी पत्नी राजविंद वहां से कहीं और जाकर रहने लगी और इसका बाद उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। कुछ दिन इंतजार करने के बाद वह वापस भारत आ गया। इसके बाद उसने ससुराल वालों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

    एसएसपी ने मामले की जांच का जिम्मा पुलिस के उच्च अधिकारी को सौंपा। आरोप सही पाए जाने पर जांच अधिकारी ने थाना सदर को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की। थाना सदर जीरा पुलिस ने राजविंदर कौर, उसके पिता अंग्रेज सिंह व उसकी मां मनपीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। अभी तक कसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

    पहले ऐसे लड़के के साथ शादी ससुरालियों के पैसे विदेश जा कर पति के साथ रहने से इंकार करने के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हलांकि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।