विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुझे नहीं करनी शादी...', दूल्हे का चेहरा देखते ही बोली दुल्हन; वजह जानते ही घर वालों ने बुला ली पुलिस

Updated: Tue, 18 Aug 2026 07:09 PM (IST)

फिरोजपुर के टीटू खेड़ा गांव में शादी समारोह उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जब दुल्हन ने दूल्हे को देखने के बाद शादी से इनकार कर दिया।

फिल्टर वाली फोटो दिखाकर तय हुई थी शादी, मंडप में दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने शादी से किया इनकार।

फिल्टर वाली फोटो दिखाकर तय हुई थी शादी, मंडप में दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने शादी से किया इनकार।

HighLights

  1. टीटू खेड़ा में दुल्हन ने दूल्हे को देखकर शादी से इनकार किया

  2. दुल्हन ने आरोप लगाया कि उसे फिल्टर लगी फोटो दिखाई गई थी

  3. विवाद पुलिस तक पहुंचा, दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलझाया

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। गुरुहरसहाय के गांव टीटू खेड़ा में शादी समारोह उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जब मंडप में दूल्हे को देखने के बाद दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। राजस्थान के छतरगढ़ से आई बारात को आखिरकार बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता तय हुआ था। तय कार्यक्रम के मुताबिक राजस्थान के छतरगढ़ से बारात गांव टीटू खेड़ा पहुंची। शादी की रस्में और फेरे शुरू होने से पहले जब दुल्हन ने दूल्हे को सामने से देखा तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई और शादी की रस्में रोक दी गईं।

WhatsApp Image 2026-08-18 at 6.47.08 PM

दुल्हा सैमसन ने बताया कि वह शादी के लिए बारात लेकर आया था। रिबन काटने की रस्म अदा करने के बाद जैसे ही फेरे शुरू होने लगे तो उससे पहले ही लड़की ने उससे शादी से मना कर दिया।

दुल्हन गीता ने बताया कि रिश्ता पक्का होने से पहले उन्हें कोई अन्य फोटो दिखाई गई थी और फोटो पर फिल्टर लगा हुआ था। जब उसने दुल्हा देखा तो उसे वह पसंद नहीं आया, क्योंकि उसने पूरी उम्र उसके साथ निकालनी थी। अगर स्वजनों द्वारा धक्के से उसके साथ शादी करवाई जाती है तो वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेगी।

WhatsApp Image 2026-08-18 at 6.47.09 PM

पता चला है कि जैसे ही गांव में बारात पहुंची तो वधु पक्ष की तरफ से लड़कें वालों का धूमधाम के साथ स्वागत किया गया और रिबन काटने की रस्म भी अदा हुई। दोनों पक्षों की तरफ से गीतों पर नृत्य किया जा रहा था। जैसे ही वरमाला और फेरों के लिए लड़का-लड़की पास आए तो दुल्हे का सेहरा हटाते ही दुल्हन ने शादी से एकदम इनकार कर दिया और दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।

WhatsApp Image 2026-08-18 at 6.47.08 PM (1)

वहीं, राजस्थान से आए दूल्हे और उसके परिवार ने दुल्हन के आरोपों को नकारते हुए कहा कि रिश्ता दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ था। शादी से पहले दोनों पक्षों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत भी होती रही थी।

दूल्हे के नाना महेंद्र सिंह ने कहा कि दूल्हे की तस्वीरें बिचौलियों और लड़की की मां की ओर से ही दी गई थीं। पता चला है कि लड़की गांव में अपनी मौसी के पास लंबे समय से रह रही है। गांव जीवां अराई की महिला सरपंच सुमन रानी के पति ने कहा कि वह किसी काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। उन्हें पता चला है कि गांव में फेरो से पहले दुल्हन के शादी करने से इनकार का मामला आया है।

WhatsApp Image 2026-08-18 at 6.47.09 PM (1)

मंडप में शादी रुकने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। दोनों पक्षों की ओर से अपने-अपने दावे किए जा रहे हैं। डीएसपी तेजिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई और बाद में दोनों पक्षों की तरफ से मामले को आपस में निपटा लिया गया है।