Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सारागढ़ी गुरुद्वारा साहिब में CM मान ने टेका माथा, बोले- सारागढ़ी के विकास का पूरा खर्चा उठाएगी पंजाब सरकार

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 02:59 PM (IST)

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एतेहासिक गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब (Gurdwara Saragarhi Sahib) में माथा टेका। वहीं उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देन ...और पढ़ें

    सारागढ़ी गुरुद्वारा साहिब में CM मान ने टेका माथा
    सारागढ़ी गुरुद्वारा साहिब में CM मान ने टेका माथा

    फिरोजपुर, जागरण संवाददाता। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) आज फिरोजपुर (Firozpur) के दौरे पर हैं। उन्होंने फिरोजपुर में पहुंच कर सबसे पहले ऐतिहासिक गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब (Gurdwara Saragarhi Sahib) में माथा टेका। वहीं, उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देने वाले 21 योद्धाओं को नमन किया। बता दें कि आज सारागढ़ी साहिब में 12 सितंबर को राज्य स्तरीय समारोह करवाया जा रहा है।

    सारागढ़ी वॉर मेमोरियल की नींव का पत्थर रखेंगे मान

    मान दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सारागढ़ी वॉर मेमोरियल (Saragarhi War Memorial) का नींव पत्थर रखेंगे। वहीं, इस दौरान उन्होंने कहा कि सारागढ़ी के विकास पर जितनी भी राशि खर्च होगी वह पंजाब सरकार (Punjab Government) करेगी। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि गुरु साहब की हजूरी राजनीति नही करेंगे। इस के साथ ही उनके द्वारा गुरु की महिमा का गुणगान किया गया।