Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसा, दो गाड़ियों के बीच जोरदार भिड़ंत; चार पुलिसकर्मियों समेत छह घायल

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 04:57 PM (IST)

    फिरोजपुर में मोगा रोड पर प्यारेआना गांव के पास सड़क सुरक्षा फोर्स की गाड़ी और एक स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार पुलिसकर्मियों सह ...और पढ़ें

    पंजाब के फिरोजपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा (जागरण फोटो)

    पंजाब के फिरोजपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. फिरोजपुर में सड़क सुरक्षा फोर्स वाहन-स्कॉर्पियो की टक्कर।

    2. हादसे में चार पुलिसकर्मियों सहित छह लोग घायल।

    3. तेज रफ्तार के कारण हुआ भीषण सड़क हादसा।

    जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर में मोगा रोड पर स्थित गांव प्यारेआना  के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर मिली है। यहां सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की गाड़ी और एक स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में 4 पुलिसकर्मियों सहित कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

    हादसे इतना भयावह था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। फोटो से अंदेशा लगाया जा सकता है कि वाहनों की रफ्तार काफी तेज रही होगी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसे सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे।

    राहत और बचाव कार्य

    हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों में फंसे घायल पुलिसकर्मियों और स्कॉर्पियो सवारों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।