विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिरोजपुर में पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे 5 लुटेरे गिरफ्तार, आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

Published: Sun, 25 Aug 2024 03:41 PM (IST)

Punjab News फिरोजपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

फिरोजपुर पुलिस ने पांच लुटेरों को पकड़ा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
फिरोजपुर पुलिस ने पांच लुटेरों को पकड़ा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. गांव वरियाम सिंह वाला के श्मशानघाट में पेट्रोल पंप लूटने की बना रहे थे योजना।
  2. पुलिस पार्टी को गश्त के दौरान मिली थी आरोपियों की सूचना ।

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। जिला पुलिस ने शनिवार को गांव वरियाम सिंह वाला के श्मशानघाट में पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे लुटेरों के गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनसे नौ बाइक, सात मोबाइल फोन, दो कापे, एक बेसबाल व एक किरच बरामद की है। एसएसपी सौम्या मिश्रा ने बताया कि पुलिस की तरफ से समाज विरोधी आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं।

गश्त के दौरान पुलिस को मिली थी सूचना

शनिवार को सीआईए स्टाफ फिरोजपुर के सब इंस्पेक्टर साहिब सिंह को पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि आरोपित मिलकर लूटपाट व चोरी करते हैं और हथियारों से लैस होकर मोटर साइकिलों पर घूमते है। श्मशानघाट गांव वरियाम सिंह वाला के पास किसी पेट्रोल पंप को लूटने की तैयारी कर रहे है।

यह भी पढ़ें- Amritsar NRI Firing: 'सुखचैन सिंह पर जानलेवा हमला झूठा', आखिर तीन घंटे तक गांव में क्यों नहीं घुस पाई पुलिस?

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर आरोपित रोहित उर्फ रोही, करन, संदीप निवासी नौरंगके लेली, करन उर्फ निंजा निवासी गांव इच्छेवाला, समरप्रीत सिंह निवासी 109 चर्च रोड फिरोजपुर को गिरफ्तार कर उनसे नौ मोटरसाइकिलें, सात मोबाइल फोन, दो कापे, एक बेसबाल व एक किरच बरामद की है। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपितों पर पहले भी कई मामले दर्ज है।

यह भी पढ़ें- Punjab News: पाकिस्तान के मंसूबे होंगे नाकामयाब, पंजाब सीमा के लिए BSF ने मांगी अतिरिक्त मैनपॉवर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।