Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kulbir Singh Zira Arrested: पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा गिरफ्तार, BDPO के दफ्तर में जाकर बदसलूकी करने का है आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 02:56 PM (IST)

    कांग्रेस के पूर्व विधायक व फिरोजपुर के जिला प्रधान कुलबीर सिंहर जीरा को सुबह 4 बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जीरा पर बीडीपीओ दफ्तर में जाकर सरकारी ड् ...और पढ़ें

    पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा गिरफ्तार (फाइल फोटो)
    पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा गिरफ्तार (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पुलिस ने सुबह चार बजे घर से उठाया।
    2. जीरा पर बीडीपीओ दफ्तर में जाकर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने के आरोप हैं।
    3. गिरफ्तार के बाद कांग्रेसी पंजाब सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर रोष व्‍यक्‍त किया।

    जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक व फिरोजपुर के जिला प्रधान कुलबीर सिंहर जीरा को सुबह 4 बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जीरा पर बीडीपीओ दफ्तर में जाकर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने के आरोप हैं। पूर्व विधायक की गिरफ्तार के बाद कांग्रेसी पंजाब सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर रोष व्‍यक्‍त कर रहे हैं।

    वहीं पूर्व विधायक को पुलिस द्वारा न्यायिक जज के निवास पर पेश किया गया, जहां उन्हें 31 अक्टूबर तक केंद्रीय जेल फिरोजपुर में भेज दिया गया है। बता दें जीरा पर ब्‍लॉक डेवलपमेंट ऑफिस के स्‍टाफ के काम में दखलअंदाजी करने का आरोप है।

    जिला जेल रूपनगर लाए गए जीरा

    पूर्व विधायक कुलबीर जीरा को रुपनगर की जिला जेल में लाया गया है। यहां कांग्रेस नेताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं की अगुवाई ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान सरबजीत सिंह और जिला उप प्रधान चरणजीत सिंह चन्नी कर रहे थे।

    एफआइआर नंबर 120 दर्ज

    जीरा के खिलाफ 12 अक्टूबर 2023 को थाना सिटी जीरा में एफआइआर नंबर 120 दर्ज हुई थी। तब कुलबीर जीरा व अन्य ने बीडीपीओ दफ्तर के समक्ष रोष प्रदर्शन किया था। मंगलवार को सुबह कुलबीर जीरा ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस करने का ऐलान किया था लेकिन जीरा पुलिस ने उन्हें मंगलवार सुबह ही गिरफ्तार कर लिया।

    खबरें और भी

    पुलिस ने उन्हें ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया था और अदालत ने उन्हें 31 अक्टूबर तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया। जीरा पुलिस की याचिका पर अदालत ने जीरा को रूपनगर जिला जेल में भेज दिया है।

    बीडीओ ने लगाए थे इल्‍जाम

    बीडीओ ने इल्‍जाम लगाए थे कि पूर्व कांग्रेस विधायक अपने समर्थकों के साथ दफ्तर में घुस गए थे, और बदसलूकी करने लगे। इसके बाद बीडीओ ने प्रशासन से जीरो को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: आय से अधिक संपत्ति केस, बर्खास्‍त AIG आशीष कपूर और उनकी पत्नी को नियमित जमानत; जानिए पूरा मामला