Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: फिरोजपुर में केंद्र सरकार पर जमकर बरसे केजरीवाल, पाकिस्तानी शासकों से कर दी तुलना

    Updated: Sun, 26 May 2024 03:00 PM (IST)

    फिरोजपुर में दिल्ली के सीएम और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान में इमरान खान को गिरफ्तार क ...और पढ़ें

    पंजाब के फिरोजपुर में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल
    पंजाब के फिरोजपुर में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल

    जागरण संवाददाता,फिरोजपुर। पंजाब के 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को वोट डाले जाएंगे। चुनाव से पहले नेताओं का धुंआधार प्रचार जारी है। रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल चुनावी प्रचार के लिए पंजाब पहुंचे। फिरोजपुर में अरविंद केजरीवाल ने व्यापारियों के साथ संवाद किया।

    कांग्रेस पर चुप्पी लेकिन भाजपा सरकार पर बोला हमला

    अरविंद केजरीवाल ने अपने पूरे संबोधन में कांग्रेस पर एक शब्द नहीं बोले लेकिन केंद्र सरकार की तुलना पाकिस्तानी सैन्य शासको से कर दी।

    उन्होंने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान में इमरान खान को गिरफ्तार करके उनसे सत्ता छीन ली वैसे ही मोदी सरकार भी आम आदमी पार्टी के चार प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर चुनाव जीतने की राह देख रही है।

    यह भी पढ़ें- Punjab News: BSF ने फिर नाकाम की पाकिस्‍तान की साजिश, सीमा पार कर रहे ड्रोन पर किए फायर; 11 किलो हेरोइन बरामद

    व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर केजरीवाल ने कही ये बात

    व्यापारियों द्वारा उठाए गए ज्यादातर मुद्दों पर केजरीवाल ने कहा कि यह केंद्र सरकार से जुड़े मुद्दे हैं। अगर इस लोकसभा चुनाव में उन्हें 13 की 13 सीटें मिलीं तो आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार पर दबाव बनाकर पंजाब के इन मसलों को उठाएगी।

    हालांकि कुछ सवालों पर व्यापारी नेताओं ने यह कहते हुए केजरीवाल के तर्क को गलत बताया कि कुछ मामले पंजाब सरकार से जुड़े हुए हैं।

    'आढ़तियों को बिचौलिया नहीं मानते हैं'

    एक व्यापारी नेता इस बात से काफी नाराज दिखे कि मोदी सरकार आढ़तियों को बिचोलिया कहकर उन्हें अपमानित करती है। केजरीवाल ने अपना संबोधन यहीं से शुरू किया। उन्होंने कहा कि वे आढ़तियों को बिचौलिया नहीं मानते हैं उन्हें व्यापारी मानते हैं।

    यह भी पढ़ें- Punjab News: फाजिल्का पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़; सात आरोपी गिरफ्तार

    खबरें और भी