विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दादी से मिलने मालगाड़ी से चला गया किशोर, दो माह तक लखनऊ में भटकता रहा, डीसी ने पहुंचाया

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 30 May 2020 12:55 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 03:29 PM (IST)

पंजाब से 12 साल का लड़का दादी से मिलने मालगाड़ी में बिहार रवाना हो गया। इस दौरान वह लखनऊ में ...और पढ़ें

दादी से मिलने मालगाड़ी से चला गया किशोर, दो माह तक लखनऊ में भटकता रहा, डीसी ने पहुंचाया
दादी से मिलने मालगाड़ी से चला गया किशोर, दो माह तक लखनऊ में भटकता रहा, डीसी ने पहुंचाया

फिरोजपुर, जेएनएन। यहां रहनेवाले 12 साल के किशोर को अपनी दादी की इतनी याद आई कि वह उससे मिलने वह मालगाड़ी में बैठकर बिहार रवाना हो गया। मालगाड़ी से वह लखनऊ तक ही पहुंच पाया और दो महीने तक वहां भटकता रहा। वहां किसी तरह बाल भलाई कमेटी के संपर्क में आने पर परिवार को उसके बारे में जानकारी मिली। इसके बाद फिरोजपुर के जिला उपायुक्‍त (डीसी) के प्रयास से वह वापस अपने परिवार के पास फिरोजपुर पहुंचा।

किशोर के पिता उदयशंकर कुमार मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं और फिरोजपुर में एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 20 मार्च को अपनी दादी से मिलने के लिए घर से चला गया था। उसने इस बारे में घर में किसी को नहीं बताया। अचानक लापता हो जाने पर उसे ढूंढऩे का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बेटे के न मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। लॉकडाउन की वजह से वह उसे कहीं ढूंढऩे नहीं जा पा रहे थे। घर के लोगों का बुरा हाल था। उदय शंकर के तीन बच्चे हैं, यह लड़ाक सबसे बड़ा है।

इसी बीच 27 मई को फिरोजपुर के डीसी कुलवंत सिंह को लखनऊ की बाल भलाई कमेटी से सूचना मिली कि उन्हें एक बच्चा मिला है। बच्चे की पहचान हो जाने पर डीसी कुलवंत सिंह ने तत्परता दिखाते हुए उसे लाने के लिए प्रशासन की एक ओर से एक कार व बाल भलाई विभाग के मुलाजिमों को रवाना किया। इसके बाद किशोर को फिरोजपुर लाया गया। लड़का करीब दो महीने तक लखनऊ में इधर-उधर भटकता रहा।

बच्चे को दिया चॉकलेट का बॉक्स

डीसी ने बच्चे को उनके परिजनों को सौंप दिया और बच्चे को एक चॉकलेट का बॉक्स भी दिया। उसे भविष्य में ऐसा न करने को भी कहा। बच्चे के पिता उदय शंकर कुमार ने डीसी का इस सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दो महीने के बाद वह अपने बच्चे को वापस पाकर वह बेहद खुश हैं। दो महीने तक बच्चा कैसे और किस हाल में रहा, इस बारे में वह कुछ नहीं बता पा रहा है।

यह भी पढ़ें: कामगारों की छटपटाहट: भ्राजी, तुस्सी घर लौट आओ...बाबूजी हमहू चाहित है, कौनो व्‍यवस्‍था करावा


यह भी पढ़ें: हरियाणा के युवाओं की दास्‍तां: जमीन बेची और लाखों का कर्ज लिया, बेटा बर्बादी लेकर लाैटा

 

यह भी पढ़ें: मुश्किल में फंसी जान को बचाएगा सप्लीमेंट ऑक्सीजन थेरेपी सिस्टम, कोरोना संकट में संजीवनी

 

यह भी पढ़ें: चिंता न करें जल्‍द मिलेगी कोरोना से मुक्ति, जानें उत्तर भारत में कब तक खत्‍म होगा यह virus

 

यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्‍हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।