Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे ट्रैक पर फोन उठाते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 11:32 PM (GMT+05:30)

    बटाला के छीना रेलवाला गांव में दिल्ली-पठानकोट ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक साहब सिंह अपना मोबाइल फोन रेलवे ट्रैक से उठाते सम ...और पढ़ें

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. बटाला में ट्रेन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत।

    2. मोबाइल फोन उठाते समय हुआ यह दर्दनाक हादसा।

    3. मृतक की पहचान साहब सिंह के रूप में हुई।

    जागरण संवाददाता, बटाला। गांव छीना रेलवाला के पास दिल्ली-पठानकोट ट्रेन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस चौकी जीआरपी बटाला ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर परिजन को सौंप दिया है। जीआरपी चौकी के इंचार्ज एएसआइ कुलजीत सिंह ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे सूचना मिली थी कि छीना रेलवाला ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।

    इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहचान के लिए रखवा दिया था। रविवार शाम को पता चला कि मृतक साहब सिंह नवां झावर का रहने वाला है।

    उसके परिजन से पुलिस को बताया कि साहब सिंह दरबार सिंह से वापस लौट कर अपने घर आ रहा था। तभी उसका मोबाइल फोन रेलवे लाइन पर गिर गया। फोन को उठाने के लिए वह रेलवे लाइन पर जा रहा। इसी दौरान ट्रेन की टक्कर से उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पहचान उसके पिता नानक सिंह ने की।