Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरदासपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी पर केस दर्ज

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 03:31 PM (IST)

    गुरदासपुर के कॉलेज रोड पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक रमेश तुली के खिलाफ मा ...और पढ़ें

    तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत। फाइल फोटो

    तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत। फाइल फोटो

    HighLights

    1. गुरदासपुर में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने युवक को टक्कर मारी।

    2. हादसे में गंभीर चोटों के कारण युवक की मौके पर ही मौत।

    3. पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

    जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। कालेज रोड पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना सिटी की पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    किशन चंद निवासी त्रिमो रोड ने बताया कि वह अपने बेटे मंगा के साथ रात को सैर कर रहा था। रात करीब दस बजे सरकारी कालेज से थोड़ा आगे पीछे से आए तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने गलत साइड से आकर बिना हार्न दिए उसके बेटे को टक्कर मार दी।

    हादसे में गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण उनके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित चालक रमेश तुली निवासी बंदा बहादुर कालोनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।