पंजाब नगर निगम चुनाव 2027: बटाला में तीन जगहों पर झड़प, AAP समर्थकों ने बीजेपी उम्मीदवार के ससुर को पीटा
बटाला नगर निगम चुनाव के दौरान तीन स्थानों पर झड़पें हुईं, जबकि श्री हरगोबिंदपुर और फतेहगढ़ चूड़ियां में मतदान शांतिपूर्ण रहा। वार्ड 30 में भाजपा उम्मी ...और पढ़ें

HighLights
बटाला में नगर निगम चुनाव के दौरान तीन झड़पें हुईं।
आप समर्थकों ने भाजपा उम्मीदवार के ससुर को सड़क पर पीटा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, जांच के आदेश दिए।
जागरण संवाददाता,बटाला। बटाला में नगर निगम चुनाव के दौरान तीन जगहों पर झड़प हो गई। जबकि श्री हरगोबिंदपुर और फतेहगढ़ चूड़ियां में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदान के दौरान डीआईजी बार्डर रेंज संदीप गोयल सहित एसएसपी बटाला भारी पुलिस फोर्स के साथ चुनाव के दौरान किए सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते नजर आए।
इस दौरान डीआईजी संदीप गोयल ने कहा कि डीजीपी पंजाब की तरफ से सख्त निर्देश थे कि निगम और काउंसिल चुनावों को हर हाल में शांतिपूर्ण करवाया जाए। जिसके चलते बटाला पुलिस की तरफ से चुनाव के दौरान किए गए सुरक्षा प्रबंध कड़े किए गए थे। जिसके लिए पुरी पुलिस फोस बधाई की पात्र है।
बटाला के वार्ड नंबर 30 के बूथ पर भाजपा उम्मीदवार नीतू बाला के ससुर बलविंदर कुमार को आप के उम्मीदवार अमनप्रीत कौर के पति सहमी के तरफ से सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। भाजपा उम्मीदवार के ससुर बलविंदर सिंह ने बताया कि अप उम्मीदवार के समर्थकों की तरफ से भाजपा समर्थकों को वोट डालने से रोक जा रहा था।
जब बलविंदर सिंह की तरफ से मना विरोध किया तो आम समर्थकों ने उसके साथ मारपीट की और सड़क तक मारते हुए लेकर आए। मामले का पता चलते ही एसएसपी बटाला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कहा कि मामले की जांच की जाएगी और जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कानून के तहत कारवाई की जाएगी।
जबकि वार्ड नंबर 34 के आरडी खोसला में बने बूथ के दरवाजे के बाहर अजाद और कांग्रेसी समर्थकों में वोटर को लेकर आपसी झड़प हो गई। जिस दौरान पुलिस के सामने ही एक दूसरे के साथ मारपीट की गई। घटना का पता चलते ही एसपी खुशप्रती कौर ने मौके पहुंची और माहौल को शांत किया। इसी तरह वार्ड 40 नंबर के बूथ नंबर पर आम उम्मीदवार नेहा कोहली के पति दिनेश कोहली को बूथ के अंदर जबरदस्ती घुसने के बाद वहां से पुलिस की तरफ से बाहर निकाला गया।