बटाला पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, अलग-अलग थानों से 6 आरोपी गिरफ्तार
बटाला पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 13 ग्राम हेरोइन बरामद की है। ...और पढ़ें
-1779003518286_m.webp)
बटाला पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, बटाला। पुलिस जिला बटाला ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आते इलाकों से छे आरोपितों को गिरफ्तार कर 13 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना डेरा बाबा नानक पुलिस ने आरोपी हरपाल सिंह पुत्र गुरनाम सिंह वासी शहजादा कलां को गश्त के दौरान रोक कर तलाशी लेने पर चार ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया।
वहीं थाना श्री आरोपितों हरगोबिंदपुर पुलिस ने भी दो प्रदीप सिंह पुत्र जगजीत सिंह वासी मियानी अफ्गाना थाना टांडा और अमर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह वासी फिरोज रोलियां थाना टांडा को गश्त के दौरान हेरोइन का नशा करते हुए गिरफ्तार कर आरोपितों से एक हेरोइन से सना सिल्वर पेपर, लाइटर और एक बाइक बरामद की।
इसी तरह थाना फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने एक आरोपित गगन मसीह पुत्र मंगा महसी वासी नवां पिंड जिला अमृतसर हाल वासी फतेहगढ़ चूड़ियां की तलाशी के दौरान तीन ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया।
जबकि थाना कोटली सूरत मल्ली पुलिस ने दो आरोपितों जगनजोत सिंह पुत्र सरवन सिंह और शरनजीत सिंह पुत्र सुखचैन सिंह वासी खतराए कलां थना झंडेरा की तलाशी के दौरान दोनों से छे ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया।