Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डेरा बाबा नानक हत्याकांड का खुलासा, रंगदारी के लिए मेडिकल स्टोर मालिक को मारने वाला शूटर गिरफ्तार; पिस्तौल बरामद

    Updated: Sun, 10 May 2026 02:32 PM (GMT+05:30)

    डेरा बाबा नानक पुलिस ने बेदी मेडिकल स्टोर मालिक की हत्या के मामले में वांछित आरोपित को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या रंगदारी मांगने के कार ...और पढ़ें

    डेरा बाबा नानक में बेदी हत्याकांड का वांछित आरोपित हथियार सहित गिरफ्तार।

    डेरा बाबा नानक में बेदी हत्याकांड का वांछित आरोपित हथियार सहित गिरफ्तार।

    HighLights

    1. बेदी मेडिकल स्टोर मालिक की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

    2. आरोपित के पास से .30 बोर का पिस्तौल बरामद हुआ

    3. रंगदारी मांगने के कारण हुई थी मेडिकल स्टोर मालिक की हत्या

    संवाद सहयोगी, डेरा बाबा नानक। डेरा बाबा नानक पुलिस ने बेदी मेडिकल स्टोर मालिक की हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित युवक को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने कुछ दिनों पहले ही मेडिकल स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि बेदी मेडिकल स्टोर के मालिक की पिछले दिनों रंगदारी के कारण स्टोर पर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

    इस मामले में पुलिस थाना डेरा बाबा नानक में मुकदमा दर्ज कर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था और पिछले काफी समय से आरोपित की तलाश की जा रही थी। एसएचओ ने बताया कि पुलिस थाना डेरा बाबा नानक ने मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 30 बोर का एक पिस्तौल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

    बता दें कि बेदी मेडिकल स्टोर के मालिक की हत्या रंगदारी मांगने को लेकर की गई थी। आरोपित ने स्टोर पर घुसकर कारोबारी पर गोलियां चलाई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस अब आरोपित से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इस हत्या में उसके और भी साथी शामिल थे।