Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरदासपुर में तेज रफ्तार ने बीएसएफ एएसआइ को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल हुआ जवान

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 02:20 PM (GMT+05:30)

    गुरदासपुर में बीएसएफ की चौड़ा फारवर्ड पोस्ट के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने एएसआइ जगदीश प्रसाद को टक्कर मार दी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बीएसएफ एएसआइ जगदीश प्रसाद को मोटरसाइकिल ने टक्कर मारी

    2. हादसे में एएसआइ गंभीर रूप से घायल, अमृतसर में भर्ती

    3. पुलिस ने आरोपित मोटरसाइकिल चालक बलविंदर सिंह पर केस दर्ज किया

    जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। बीएसएफ की पोस्ट चौड़ा फारवर्ड के गेट के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने बीएसएफ के एएसआइ को टक्कर मार दी। हादसे में एएसआइ गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

    जगदीश प्रसाद निवासी नाथावाल थाना शाहपुर जिला जयपुर ने बताया कि वह बीएसएफ चौड़ा फारवर्ड हेडक्वार्टर शिकार माछियां में तैनात है। वह पोस्ट के गेट के बाहर सैर कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपित बाइक चालक बलविंदर सिंह निवासी छोड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।