Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शिक्षा विभाग में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर 1.79 लाख की ठगी, धोखाधड़ी का केस दर्ज

    By Sunil KumarEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 11:45 AM (IST)

    Fraud in Gurdaspur शिक्षा विभाग (Education Department) में चपरासी की नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी (Fraud) करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ...और पढ़ें

    शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी (कॉन्सेप्ट इमेज)।
    शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी (कॉन्सेप्ट इमेज)।

    HighLights

    1. गुरदासपुर में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
    2. पीड़ित को लगाया 1.79 लाख का चूना
    3. पुलिस ने आरोपतों के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

    गुरदासपुर, जागरण संवाददाता: जिले में शिक्षा विभाग (Education Department) में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। वहीं, पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

    चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

    बांगोवानी थाना घुम्मन कलां निवासी बूटा सिंह पुत्र प्रीतम सिंह ने बताया कि आरोपित विजय मसीह निवासी कोटली मोहियां थाना सदर ने उसके बेटे जोबनप्रीत सिंह को शिक्षा विभाग में चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपित ने इसके एवज में उससे 1.79 लाख रुपये ले लिए। इसके साथ ही उसके बेटे से 4500 रुपये का चेक भरकर ट्रांसफर करवा लिए।

    धोखाधड़ी का मामला दर्ज

    वहीं, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे लेने के बाद उसके बेटे को न तो नौकरी दिलाई गई और न ही उनके रुपये लौटाए गए। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

    ये भी पढ़ें: Gurdaspur News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 8.50 लाख रुपए की ठगी, एक गिरफ्तार

    खबरें और भी