पंजाब में रोजगार क्रांति, आंगनबाड़ी वर्करों को मिले नियुक्ति पत्र; मान सरकार का बड़ा कदम
मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा पंजाब में बेरोजगारी खत्म करने के उद्देश्य से नव नियुक्त आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। हलका इंचार् ...और पढ़ें

आंगनबाड़ी वर्करों को मिले नियुक्ति पत्र। फोटो जागरण
HighLights
नव नियुक्त आंगनबाड़ी वर्करों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र।
बलबीर सिंह पन्नू ने भ्रष्टाचार मुक्त नियुक्तियों पर जोर दिया।
मान सरकार का बेरोजगारी खत्म करने और महिला सशक्तिकरण पर ध्यान।
संवाद सहयोगी, किला लाल सिंह। मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की तरफ से पंजाब में से बेरोजगारी को पूरी तरह खत्म करने के लिए बड़े स्तर पर नौकरियां प्रदान की जा रही है। जिसकी वजह से आम परिवार खुशहाली की जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं।
इन शब्दों का प्रगटावा हल्का फतेहगढ़ चूड़ियां से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज बलबीर सिंह पन्नू की तरफ से आम आदमी पार्टी के दफ्तर अलीवाल में आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपते समय पत्रकारों के साथ बातचीत करते किया। इस मौके उन्होंने नवनियुक्त आंगनबाड़ी वर्करों को बधाई तथा शुभकामनाएं देते कहा कि यह आपकी जिंदगी की एक नई पारी की शुरुआत है।
वह वाहेगुरु के आगे यही अरदास करते हैं कि आप अपनी इस पारी में लगातार कामयाबी हासिल करें। इस मौके उन्होंने आंगनबाड़ी वर्करों को अपनी ड्यूटी पूरी मेहनत तथा ईमानदारी के साथ निभाने के लिए प्रेरित करते कहा कि यह आपकी कामयाबी की पहली सीढ़ी है तथा आप पूरी मेहनत से काम करते हुए सीढ़ी दर सीधी आगे बढ़ते जाना है।
इस मौके उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में पंजाब सरकार नौजवानों को रोजगार के मौके प्रदान करने तथा महिला सशक्तिकरण को और भी मजबूत करने के लिए वचनबद्ध है तथा मान सरकार की तरफ से अपना यह वचन लगातार निभाया जा रहा है।
खबरें और भी
आज बिना किसी भ्रष्टाचार तथा बिना सिफारिश के सरकार की तरफ से नौकरियां उपलब्ध करवा बेरोजगारी को लगातार दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियां सिर्फ रोजगार नहीं बल्कि पंजाब के बच्चों के सेहतमंद तथा सुनहरे भविष्य की तरफ एक मजबूत कदम है।
आंगनबाड़ी वर्कर मां तथा नन्हे मुन्ने बच्चों की सेहत, पोषण तथा सर्वपक्षी विकास को यकीनी बनाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि उनको पूरा विश्वास है कि नए नियुक्त हुए वर्कर अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी, समर्पण तथा सेवा भावना के साथ निभाते हुए लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
इस मौके हलका इंचार्ज बलबीर सिंह पन्नू ने नारा लगाते कहा कि 'रोजगार, लोक भलाई तथा विकास, यही है मान सरकार की पहचान'। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरक्की तथा लोगों की खुशहाली के लिए लगातार रोजगार मुहैया करवाने का यह सफर इसी तरह आगे भी जारी रहेगा।
इस मौके नवनियुक्त आंगनबाड़ी वर्करों ने बलबीर सिंह पन्नू को यह पूर्ण विश्वास दिलाया कि वो सभी आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेंगी तथा अपनी ड्यूटी पूरी मेहनत, लगन, दृढ़ता तथा ईमानदारी के साथ निभाएंगी। इस मौके उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, हलका इंचार्ज बलबीर सिंह पन्नू सहित समूह आम आदमी पार्टी का दिल से धन्यवाद किया।