पंजाब के बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के गुर्गे के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल
बटाला के गांव उधनवाल में पुलिस और एक गैंगस्टर के गुर्गे के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी घायल हो गया। ...और पढ़ें
-1782360916668_m.webp)
बटाला के गांव उधनवाल में पुलिस और गैंगस्टर के गुर्गे के बीच मुठभेड़ (फोटो: जागरण)
HighLights
बटाला के उधनवाल गांव में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़।
आरोपी की टांग में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती।
कपड़ा कारोबारी के घर फायरिंग मामले से जुड़ा।
जागरण संवाददाता, बटाला। बटाला में हाल ही में एक कपड़ा कारोबारी के घर पर हुई फायरिंग की वारदात की जांच के दौरान पुलिस और गैंगस्टर के एक गुर्गे के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल गुर्गे को बटाला सिविल अस्पताल में इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा में लेजाया गया है।
पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले बटाला के एक कपड़ा कारोबारी के घर को निशाना बनाकर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं। हालांकि गोलियां कारोबारी के घर के बजाय पड़ोसी के घर पर चलाई गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने बलदेव सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी इस वारदात में संलिप्तता सामने आई।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने घटना में इस्तेमाल पिस्तौल गांव उधनवाल में नहर के किनारे गांव मनेस में छिपा रखी है। हथियार की बरामदगी के लिए जब पुलिस उसे मौके पर लेकर पहुंची तो आरोपी ने अचानक पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली आरोपी की टांग में लगी। घायल आरोपी को काबू कर इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।