गुरदासपुर के बटाला में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला, BKI ने ली जिम्मेदारी; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बटाला की अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी के बाहर शनिवार रात करीब दस बजे ग्रेनेड से धमाका हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। ...और पढ़ें
-1785688563540_m.webp)
गुरदासपुर के बटाला में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला। फोटो जागरण
HighLights
बटाला अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी के बाहर ग्रेनेड से धमाका.
बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने इंटरनेट मीडिया पर ली हमले की जिम्मेदारी.
धमाके में कोई नुकसान नहीं, पुलिस ने जांच शुरू की.
जागरण संवाददाता, बटाला। शहर के थाना सिविल लाइन की चौकी अर्बन एस्टेट की बाहर शनिवार रात करीब दस बजे धमाके की आवाज से इलाका दहल उठा। चौकी के गेट की साथ वाली दीवार के साथ हुए धमाके के बाद चौकी में अफरातफरी मच गई।
हालांकि, इस दौरान किसी प्रकार के नुकसान नहीं हुआ। उधर, पुलिस इस मामले में पहले की तरह हुए पुलिस चौकियों और थानों पर ग्रेनेड हमलों की तरफ ही चुप है। इस मामले की जिम्मेदारी इंटरनेट मीडिया पर पहले की तरह ही बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने ली है और धमाके से पहले ग्रेनेड हमले का एक वीडियो भी जारी किया है।
अर्बन एस्टेट चौकी पर ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी की पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें बीकेआइ ने ग्रेनेड हमला करने की जिम्मेदारी ली है। हालांकि इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की जा सकती, जबकि जिस ग्रेनेड से हमला किया गया उसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

जांच में जुटी पुलिस
अर्बन एस्टेट चौकी पर ग्रेनेड हमले के समय चौकी प्रभारी बिक्रम, तीन पुलिस कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति वहां पर मौजूद था। धमाके की आवाज सुनकर अंदर अफरातफरी मच गई। पता चलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच में जुट गए।
खबरें और भी
सुबह होने से पहले ही पुलिस ने चौकी की दीवार पर पुताई कर निशान मिटा दिए। इस मामले में एसएसपी मेहताब सिंह सहित किसी भी पुलिस अधिकारी ने न तो फोन उठाया और न ही इस ग्रेनेड हमले की पुष्टि ही की है।