विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब: गुरदासपुर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद पुलिस अलर्ट; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वाड

Published: Wed, 05 Aug 2026 12:07 PM (IST)

गुरदासपुर में दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया।

पंजाब: गुरदासपुर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी (फाइल फोटो)

पंजाब: गुरदासपुर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गुरदासपुर के दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली

  2. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर स्कूलों की गहन तलाशी ली

  3. साइबर सेल ईमेल के डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच कर रही है

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। बुधवार को शहर के दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। एसएसपी आवास के पास स्थित लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल और बहरामपुर रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को यह धमकी मिली, जिसके बाद स्कूल प्रबंधकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसएसपी आदित्य के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों स्कूलों की तलाशी शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन पुलिस हर संभावना को गंभीरता से ले रही है।

स्कूल प्रबंधकों और अभिभावकों में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईमेल की डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच की जा रही है। साइबर सेल इस मामले में ईमेल की उत्पत्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

एसएसपी ने कहा कि धमकी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। यह पहला मौका नहीं है जब स्कूलों को इस तरह की धमकी मिली हो। जिले में पहले भी स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।