Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरदासपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, गेहूं की नाड़ जलाने के आरोप में 16 किसानों पर मामला दर्ज

    Updated: Mon, 11 May 2026 03:21 PM (IST)

    गुरदासपुर जिले में गेहूं की नाड़ जलाने के आरोप में पुलिस ने 16 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ...और पढ़ें

    गुरदासपुर में गेहूं की नाड़ जलाने पर 16 किसानों के खिलाफ केस दर्ज (AI Generated फोटो)

    गुरदासपुर में गेहूं की नाड़ जलाने पर 16 किसानों के खिलाफ केस दर्ज (AI Generated फोटो)

    HighLights

    1. पुलिस ने 16 किसानों पर मामला दर्ज किया।

    2. गेहूं की नाड़ जलाने के आरोप में कार्रवाई।

    3. सेटेलाइट लोकेशन से नाड़ जलाने की पुष्टि।

    जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। जिले में गेहूं की नाड़ जलाने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी के तहत जिला पुलिस ने 16 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना दोरांगला के गांव डुगरी में सेटेलाइट लोकेशन के आधार पर आग लगने की जानकारी मिली।

    क्लस्टर अफसर निर्मल सिंह ने मौके पर पहुंच कर देखा तो किसान जुगराज सिंह ने गेहूं के नाड़ को आग लगा रखी थी। इसके अलावा गांव डुगरी में ही किसान जसवंत सिंह और जतिंदर सिंह निवासी डुगरी ने खेतों में नाड़ को आग लगाई थी।

    थाना तिब्बड़ के गांव तलवंडी बूथनगढ़ में लोकेशन के आधार पर आग लगने का पता चला। क्लस्टर अफसर आशीष कुमार ने मौके पर पहुंच कर देखा तो किसान रेशम सिंह निवासी तिब्बड़ ने गेहूं के नाड़ को आग लगाई थी। थाना तिब्बड़ में सेटेलाइट से प्राप्त लोकेशन के आधार पर आग लगने का पता चला।

    गेहूं की नाड को जला रहे किसान

    इस पर क्लस्टर अफसर आशीष कुमार ने मौके पर पहुंच कर देखा तो किसान सुखविंदर सिंह और बलविंदर सिंह ने गेहूं की नाड को आग लगाई थी। इसके अलावा इसी गांव में किस सतनाम सिंह निवासी तिब्बड़ ने भी गेहूं के नाड़ को आग लगाकर डीसी के आदेशों का उल्लंघन किया।

    थाना दोरांगला के एएसआइ जसपाल सिंह थाने में मौजूद थे। इस दौरान हल्का पटवारी नवदीप सिंह ने सेटेलाइट से प्राप्त लोकेशन पर पहुंच कर देखा तो किसी अज्ञात किसान ने नाड़ को आग लगा रखी थी।

    थाना दीनानगर के गांव रामनगर में लोकेशन के आधार पर क्लस्टर अधिकारी एकमनूर सिंह ने मौके पर पहुंच कर देखा तो 45 एकड़ नाड़ को आग लगाई गई थी। गांव बहरामपुर में नोडल अधिकारी सुखरमन कुमार ने मौके पर पहुंच कर देखा तो किसी अज्ञात किसान ने गेहूं की नाड को आग लगा रखी थी।

    खबरें और भी

    नहीं थम रहे मामले

    इसके अलावा गांव बहरामपुर में स्टबल बर्निंग अधिकारी सुखबीर सिंह ने मौके पर पहुंच कर देखा तो किसी अज्ञात ने खेतों में नाड़ को आग लगा रखी थी। इसके अलावा गांव डालिया में भी किसी अज्ञात ने खेतों में नाड़ को आग लगाई थी।

    थाना बहरामपुर के गांव झबकरा में सेटेलाइट से प्राप्त लोकेशन के आधार पर आग लगने का पता चला। नोडल अवसर सुखरमन कुमार ने मौके पर पहुंच कर देखा तो किसान कर्ण सिंह ने खेतों में नाड़ को आग लगा रखी थी। उधर थाना तिब्बड़ के गांव तलवंडी बूथनगढ़ में भी खेतों में आग लगने का पता चला।

    क्लस्टर अफसर दिलबाग सिंह ने मौके पर पहुंच कर देखा तो किसान नत्था सिंह ने गेहूं के नाड़ को आग लगाकर डीसी के आदेशों का उल्लंघन किया था। गांव तिब्बड़ में लोकेशन के आधार पर क्लस्टर अफसर आशीष कुमार ने मौके पर पहुंच कर देखा तो किसान रेशम सिंह ने खेतों में नाड़ को आग लगा रखी थी।

    थाना धारीवाल के गांव जफरवाल में भी किसान अवतार सिंह ने खेतों में नाड़ जलाकर डीसी के आदेशों का उल्लंघन किया। इसी गांव के किसान गुरनाम सिंह ने भी खेतों में न को आग आग लगा रखी थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।